Daily Morning Routine of Bollywood Actors, Fitness and Diet Secret in Hindi: बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो या फिर कोई आम इंसान, हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहता है। कई ऐसे फैन्स हैं जो अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के डाइट और फिटनेस प्लान को फॉलो करते हैं। सेलिब्रिटीज भी अपने फैन्स को फिट रहने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी डाइट और फिटनेस की वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी मॉर्निंग रूटीन को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं। वे अपनी मॉर्निंग रूटीन में भी बहुत सी ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिससे वह फिट रहते हैं। अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया और प्रियंका चोपड़ा, हर कोई अपनी मॉर्निंग रुटीन का ध्यान रखते हैं। dkoding.in वेबसाइट पर इन सेलिब्रिटीज की मॉर्निंग रूटीन के बारे में जानिए। इस आइए जानते हैं इनकी मॉर्निंग रूटीन-

अक्षय कुमार- अक्षय कुमार रोजाना सुबह 5:30 तक उठ जाते हैं और सबसे पहले वो वॉक पर जाते हैं। वॉक करने के बाद वह लगभग एक से दो घंटे स्वीमिंग, योगा और मार्शल आटर्स करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह मेडिटेशन करने के अपनी मॉर्निंग वर्कआउट को खत्म करते हैं। हालांकि उनकी कोई प्रॉपर डाइट प्लान नहीं है, तो सुबह का नाश्ता वह एक गिलास दूध और पराठे से करते हैं।

मलाइका अरोड़ा – मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरूआत कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और योगा से करती हैं। इन सब के लिए वह लगभग 2 घंटे देती हैं। नाश्ते में मलाइका इडली, उत्पम, पोहा, ताजे फल और मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडे का सफेद हिस्सा खाती हैं।

आलिया भट्ट – आलिया भट्ट ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए अपनी मॉर्निंग रूटीन बताई थी। उन्होंने बताया था कि वह सुबह उठकर अपने फोन को चेक करने के बजाय न्यूज पढ़ती हैं। इसके बाद हॉट लेमन वॉटर लेती हैं। इसके बाद वह एक डायरी में अपनी पूरे दिन के बारे में लिखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा सुबह नहाने के बाद बॉडी मॉइश्चराइज करना कभी नहीं भूलती हैं। इसके अलावा प्रियंका अपने सुबह के नाश्ते के साथ नारियल पानी जरूर पीती हैं। नारियल पानी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो स्किन को मुंहासों और पिंपल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

कैटरीना कैफ – सुबह उठने के बाद कैटरीना सबसे पहले 4-5 गिलास पानी पीती हैं। यह स्किन और बॉडी के लिए अच्छा होता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसके बाद वह बर्फ के पानी से अपना फेस धोती हैं। फिर वह लगभग एक घंटे जॉगिंग करने जाती हैं ताकि कैलोरी बर्न हो सके। नाश्ते में कैटरीना ओट्स लेना पसंद करती हैं और उसके साथ ताजे फलों का जूस।

(और Lifestyle News पढ़ें)