Bird of Paradise: इस पौधे की इस समय हर तरफ चर्चा है। ये पौधा देखने में बहुत खूबसूरत है और इसे घर के आगे लगाना घर की सुंदरता बढ़ा सकता है। जी हां देखकर ही आपका मन खुश हो जाएगा और लालच आने लगेगा। लेकिन कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही आप इस पौधे को लगा सकते हैं। दरअसल, साल 2025 के लिए ये ट्रेंड में है और हर तरफ की चर्चा है लेकिन इस पौधे की देखभाल करान बहुत आसान नहीं है। आपको भी इसके बारे में जान लेना चाहिए और फिर इसे घर पर लगाना चाहिए। जानते हैं विस्तार से इस पौधे के बारे में।
क्या है Bird of Paradise?
बर्ड ऑफ पैराडाइज, जिसे स्वर्गपक्षी का पौधा भी कहा जाता है सर्दियों में सबसे ज्यादा देखने को मिल जाएगा। ये पौधा वैसे तो हिमाचल प्रदेश, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और नीलगिरी की पहाड़ियों में आपको ये पेड़ देखने को मिलेगा। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ नारंगी और हरे रंग के फूल हैं जो किसी पक्षी की तरह नजर आते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई रंग-बिरंगी पक्षी उड़ रही हो।

घर में किन जगहों पर लगाएं Bird of Paradise
इस पेड़ को आप दरवाजे के दोनों कोनों पर दो तरफ लगाएं। ध्यान रखें कि धूप आती रहे। इसके अलावा आप बालकनी में भी इस पौधे को लगा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप
इसे अपने घर की सीढ़ियों पर सजा सकते हैं जहां धूप आती हो।
बर्ड ऑफ पैराडाइज कैसे लगाएं-How to grow Bird of Paradise
-बर्ड ऑफ पैराडाइज लगाने के लिए एक पौधा लें और अपने पौधे के लिए एक परफेक्ट साइज का कंटेनर चुनें।
-नीचे पॉट के छेद करें।
-पॉट को आधे से ज़्यादा मिट्टी से भरें। इसी में वर्मीकंपोस्ट भी डालें।
-इसके बाद पेड़ लगाएं और फिर इसे मिट्टी से ढक दें और अच्छी तरह से पानी दें।

इन बातों क ध्यान
आपको ये ध्यान रखना है कि आप इस पौधे को धूप में लगाएं पर सीधे सूर्य के प्रकाश से दूर रखें। हर हफ्ते पोषक तत्वों के लिए वर्मीकम्पोस्ट, हरी पत्तियों के लिए महीने में एक बार एप्सम सॉल्ट डालें। हर हफ्ते एक से दो बार बस पौधे को पानी दें। तो इस बार न्यू ईयर पर ये पौधा जरूर लगाएं। अब आगे जानें घी से लिप बाम कैसे बनाएं? जानें तरीका और फिर होठों पर इसे लगाने के फायदे