Chokha recipe in hindi: लिट्टी चोखा इन मौसम का परफेक्ट डिश है। जो लोग बिहार-बनारस के नहीं हैं वो भी इसे बनाकर खाते हैं। दरअसल, चोखा के बिना लिट्टी का स्वाद कहां और बहुत से लोगों को चोखा बनाने की रेसिपी नहीं आती। क्योंकि लिट्टी का चोखा थोड़ा अलग होता है और इसका स्वाद ही बिलकुल जुदा होता है। को आइए जानते हैं बिहारी स्टाइल में चोखा कैसे बनाएं (bihari chokha recipe in hindi), क्या है इसकी रेसिपी। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

चोखा कैसे बनाएं-Chokha recipe in hindi?

सामग्री

-बैंगन
-आलू
-टमाटर
-लाल मिर्च
-लहसुन
-धनिया
-सरसों का तेल
-नमक

चोखा बनाने का तरीका

बिहारी स्टाइल चोखा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सारी चीजों को आग पर पकाना होगा। इसके लिए सबसे पहले तो बैंगन, आलू, टमाटर और लहसुन सबको आग पर पका लें। इसके बाद लाल मिर्च पका लें और फिर अब आपको करना ये है कि आग में पकाने के बाद इन चीजों को बस पानी से धोकर मैश कर लें और फिर इसमें सरसों का तेल, नमक और लाल मिर्च तोड़कर मिला लें। इसके बाद अंत में धनिया की पत्तियां काटकर मिला लें। सबको मिला लें और फिर चोखा तैयार करें और सर्व करें।

आग में पकाने की जगह करें ये उपाय

इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि अगर आपको इन सब्जियों को आग में पकाने का दिल नहीं है या कोई जुगाड़ नहीं है को आलू और उबाल लें और फिर टमाटर और बैंगन को तवे पर ढककर पका लें। इसके बाद सबको मैश कर लें और फिर नमक और सरसों का कच्चा तेल मिला लें।

इसके अलावा आप माइक्रोवेव और कुकुर में सब्जियों को पकाकर इस चोखे को बना सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है और फिर इसका स्वाद आपके मन को खुश कर देता है। माइक्रोवेव और कुकुर इसे बनाने का सबसे स्मार्ट तरीका है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और जल्दी से बना सकते हैं। बस ध्यान रखे कि जल्दी करें पर माइक्रोवेव के टेंप्रेचर पर ध्यान दें। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि चोखे को बनाते समय इसे नेचुरल रखने की कोशिश करें यानी किसी भी चीज को ज्यादा पकाने और भूनने की कोशिश न करें। इसके अलावा अब जानते हैं कुकर में लिट्टी या बाटी कैसे बनाएं, क्या है इसका तरीका