जीवन में कई बार बहुत बुरा समय आता है। जब इंसान पूरी तरह से टूट जाता है। हर तरफ देखने पर उसे अंधेरा ही दिखता है। ना कोई साथी-संबंधी न ही कोई वस्तु उसे इस स्थिति से बाहर निकाल पाते हैं। न तो किसी चीज में उसे खुशी मिलती है और न ही कोई रास्ता नजर आता है। अगर आप भी ऐसे समय से गुजर रहे हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो जो इस परिस्थिति में फंसा हुआ है। तो आपको भगवान श्रीकृष्ण की ओर से कहीं गईं कुछ बातों को स्मरण जरूर करना चाहिए। यहां हम आपके लिए भगवत गीता के 10 प्रेरणादायक कोट्स लेकर आए हैं। जो आपको जीवन में मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी हिम्मत देंगे।
गीता उपदेश 1- अगर परमात्मा तुम्हें कष्ट के पास ले आया है, तो अवश्य ही वो तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा।
गीता उपदेश 2- किसी भी मनुष्य की परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं। परिस्थितियां हमेशा बदलती हैं। इसलिए मनुष्य को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
गीता उपदेश 3- जो हो रहा है उसे होने दो तुम्हारे ईश्वर ने तुम्हारी सोच से बेहतर तुम्हारे लिए सोच रखा है।
गीता उपदेश 4- यदि परिस्थितियां आपके हक में नहीं है, तो विश्वास कीजिए कुछ बेहतर आपकी तलाश में है।
गीता उपदेश 5- जो भी हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो भी होगा अच्छा होगा, भविष्य के बारे में चिंता मत करो। वर्तमान में जियो ।
गीता उपदेश 6– निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े क्योंकि, लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।
गीता उपदेश 7- तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा।
गीता उपदेश 8– इस पृथ्वी लोक पर कोई साथ नहीं देता, यहां तुम्हें खुद ही लड़ना है और खुद ही समझना भी है।
गीता उपदेश 9- व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।
गीता उपदेश 10- व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Maharana Pratap Jayanti 2025 Wishes: फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तू ने हुंकार भरी….महाराणा प्रताप जयंती पर भेजें ऐसे वीरता-जोश से भरे संदेश
