हर किसी के जीवन में कभी न कभी परेशानी आती ही है। हालांकि, परेशानियों में जो इंसान धैर्य बनाए रखता है और खुद पर विश्वास करता है, वही इन परिस्थितियों से मजबूती के साथ बाहर निकल पाता है। ऐसे समय में सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
ऐसे में अगर आप भी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो भगवद्गीता में बताए गए भगवान श्रीकृष्ण की कई बातों को याद रख सकते हैं। दरअसल, श्रीकृष्ण के विचार संघर्षों का सामना करने की प्रेरणा तो देते ही हैं, साथ ही आत्मविश्वास और संयम भी सिखाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण की कही कुछ बातों को लेकर आए हैं, जिन्हें आप याद रख सकते हैं।
- भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। सही कर्म करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और डर खत्म हो जाता है।
- कठिन समय में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। हर किसी को जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
- भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि अस्थिर मन ही दुखों का कारण बनता है। गीता के मुताबिक, मन को संयमित करने से व्यक्ति हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रख सकता है।
- समय का सही उपयोग हर किसी को करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हर किसी को समय की नश्वरता को समझना चाहिए। जो आज है, वह कल नहीं रहेगा। इस सत्य को स्वीकार करने से दुख और भय कम हो जाते हैं।
- श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि आत्मा न जन्म लेती है और न मरती है। यह ज्ञान व्यक्ति को भयमुक्त होकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा देता है।
- नकारात्मक विचार ही सबसे बड़ी बाधा होते हैं। अगर आप किसी भी लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, तो उसके प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। इससे रास्ते में आने वाली हर समस्या का समाधान संभव हो जाता है।
- भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि ज्ञान ही अज्ञान और भय को दूर करता है। गीता का ज्ञान जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है।
