Chhath Puja Saree Design: बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज यानी 25 अक्टूबर 2025 से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। यह त्योहार सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है, जो आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन महिलाएं खास पारंपरिक साड़ियों में सजती-संवरती हैं, जो आस्था और श्रद्धा के साथ-साथ संस्कृति और सौंदर्य को भी दर्शाती हैं। अगर आप भी इस छठ पर कुछ अलग और सबसे हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपको बिहार की चार ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप पहन सकती हैं।
मधुबनी सिल्क साड़ी
बिहार की मधुबनी कला अब सिर्फ दीवारों और कागजों तक सीमित नहीं रह गई है। अब मधुबनी कला साड़ियों पर भी देखने को मिलती है। आप छठ महापर्व के मौके पर मधुबनी सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। मधुबनी सिल्क साड़ी पहनना मानो परंपरा और भक्ति को अपने साथ ओढ़ना है।
इन साड़ियों पर सूरज, कमल, मछली और मोर जैसे सुंदर चित्र बने होते हैं, जो छठ पूजा के प्रकृति से जुड़े भाव को दर्शाते हैं। वैसे तो मधुबनी सिल्क साड़ियां कई रंगों में आती हैं, हालांकि इस खास अवसर के लिए आप पीला, लाल या नारंगी रंग चुन सकती हैं।
भागलपुरी सिल्क साड़ी
बिहार की पहचान भागलपुरी सिल्क साड़ी भी छठ के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी मुलायम बनावट, हल्कापन और प्राकृतिक चमक इसे दूसरी साड़ियों से अलग बनाती है। आप छठ पूजा के लिए गहरे सुनहरे, मरून या नारंगी रंग की साड़ियां चुन सकती हैं।
बाटिक प्रिंट साड़ी
छठ महापर्व पर आप बाटिक प्रिंट साड़ी भी पहन सकती हैं। बाटिक साड़ियां हल्की, सांस लेने योग्य और लंबे उपवास या पूजा के दौरान पहनने के लिए काफी आरामदायक होती हैं। बाटिक प्रिंट साड़ी पहनने के बाद आप इसके साथ छोटे झुमके और साधारण चोटी वाला हेयरस्टाइल अपनाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
