एंड टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। शो के हर किरदार ने अपनी कॉमेडी और अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और तिवारी जी से अंगूरी की नोकझोंक दर्शकों को खासी पसंद आती है।

एक एपिसोड के लेती हैं इतने रुपए: एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को अब घर-घर में पहचाना जाने लगा है। शो में अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने वाली शुभांगी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। वह एक एपिसोड की 40 हजार रुपए लेती हैं। बता दें, शुभांगी से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ‘अंगूरी भाबी’ का कैरेक्टर प्ले करती थीं। हालांकि, विकास गुप्ता से लड़ाई के चलते उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद शो में शिल्पा की जगह शुभांगी ने ली।

80 लड़कियों के बीच दिया था शुभांगी अत्रे ने ऑडिशन: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में ‘अंगूरी भाबी’ के कैरेक्टर के ऑडिशन के लिए 80 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। जिनमें शुभांगी अत्रे की एक्टिंग और अदाओं से मेकर्स काफी इंप्रेस हो गए। जिसके बाद शुभांगी ‘अंगूरी भाबी’ बनकर टीवी पर नजर आईं।

महज 19 साल की उम्र में हो गई थी शादी: 11 अप्रैल 1981 में भोपाल में जन्मीं शुभांगी अत्रे की शादी महज 19 साल की उम्र में हो गई थी। शुभांगी के पति पीयूष पेशे से बिजनेसमैन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वो और पीयूष दोनों एक ही साथ बड़े हुए और 10वीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते हैं।

बता दें, शुभांगी और पीयूफ की एक 13 साल की बेटी भी है। जिसका नाम आशी है। हालांकि, खास बात यह है कि शादी के बाद शुभांगी ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। एक इंटरव्यू के दौरान शुभांगी ने खुलासा किया था कि जब आशी 2 साल की थी, उस समय उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था।

कसौटी जिंदगी के सीरियल से की थी करियर की शुरुआत: एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने साल 2007 में टीवी के फेमस शो ‘कसौटी जिंदगी के’ से अपनी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कस्तूरी’, ‘दो हंसों का जोड़ा’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे शो में काम किया। हालांकि, ‘अंगूरी भाबी’ के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।