सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में तिल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, तिल को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ठंड के मौसम में तिल शरीर को अंदर से गर्म रखता है और यह त्वचा और पाचन के लिए भी काफी बेहतर होता है। ऐसे में आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए 4 आसान और असरदार तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में खाएं तिल-गुड़ के लड्डू

सर्दियों में आप तिल-गुड़ के लड्डू आसानी से बनाकर सेवन कर सकते हैं। अधिकतर लोग इसे काफी पसंद करते हैं। गुड़ और तिल दोनों शरीर को काफी गर्मी देते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। यह बच्चों को भी काफी पसंद आता है। यहां पढ़ें इसकी रेसिपी।

सलाद और स्नैक्स के साथ करें सेवन

तिल को आप सलाद में डालकर सेवन कर सकते हैं। सूप या स्नैक्स में तिल छिड़ककर खा सकते हैं। भुने हुए सफेद या काले तिल सलाद को हेल्दी और क्रंची बनाते हैं। इससे फाइबर की मात्रा बढ़ती है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

तिल की चटनी बनाएं

तिल की चटनी का भी आप सेवन कर सकते हैं। भुने हुए तिल, लहसुन, हरी मिर्च और नमक मिलाकर चटनी तैयार की जा सकती है। इस चटनी के सेवन से पाचन बेहतर रहता है।

तिल के तेल का करें उपयोग

खाने में तिल का तेल बेहतर माना जाता है। इसके सेवन से दिल की सेहत मजबूत रहती है। यह पाचन को भी बेहतर करने में मदद करता है। सर्दियों में यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और जोड़ों के दर्द व सूजन में भी राहत देता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।