सर्दियों में अमरूद का स्वाद अधिकतर लोगों को खूब भाता है। इसकी खुशबू और फ्लेवर तुरंत ही मन को तरोताजा कर देते हैं। अमरूद स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे गलत समय पर खाने से उल्टा असर हो सकता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी भी बढ़ सकती है।
अगर आप ठंड के मौसम में अमरूद का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले इसके सही समय के बारे में जान लेना जरूरी है। साथ ही कुछ आसान और हेल्दी रेसिपी भी अमरूद से बना सकते हैं। इससे आपको खांसी-जुकाम भी नहीं होगा।
सर्दियों में अमरूद कब खाएं? Best time to eat guava in winter
सर्दियों में अमरूद का सेवन करने का सबसे बेहतर समय दोपहर का होता है। इसके बाद ठंडक बढ़ने लगती है, इसलिए शाम के समय अमरूद खाने से परहेज करना बेहतर होता है। इससे सर्दी-जुकाम की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही, अगर आप अमरूद को तीन खास तरीकों से खाएं, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बचाव हो सकता है।
अमरूद चाट: Guava Chaat Salad
अमरूद की चाट सेहत और स्वाद दोनों तरह से फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए अमरूद को टुकड़ों में काटें और उस पर काला नमक, साधारण नमक, चाट मसाला और थोड़ी सी काली मिर्च छिड़क दें। इसके बाद इसे आराम से खाया जा सकता है। चाहें तो इसमें अन्य फलों को मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
अमरूद की चटनी: Amrood ki chutney recipe
अमरूद की चटनी खाना किसे पसंद नहीं। आपको करना ये है कि अमरूद को आग में पका लें और इसे नमक, पुदीना, गुड़ और लाल मिर्च के साथ पीस लें। अब इसमें सरसों का तेल मिलाएं और फिर इसे सर्व करें। इसे आप कभी भी खाएंगे, तब भी आपको खांसी-जुकाम की समस्या नहीं होगी।
अमरूद का अचार: Guava achar recipe
आप अमरूद से अचार भी तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले अमरूद को काट लें और इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं। अब एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल डालें, कुछ चना दाल के दाने, लहसुन और नमक डालें। इसके बाद इस तड़के को अमरूद में मिला लें। फिर इसमें नींबू का रस और धनिया, मेथी, सौंफ और जीरा पाउडर मिलाएं। सबको मिलाने के बाद इसे धूप में रखें। कुछ दिन बाद यह खाने लायक हो जाएगा।
