Best Time To Eat Dates: खजूर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी के लिए बेहतर होते हैं। खजूर का उपयोग खाने में कई तरह से किया जाता है। इसको स्मूदी, ओटमील या फिर सलाद के साथ खाया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि खजूर कब और कैसे खाना चाहिए? अगर नहीं तो हम आपके लिए इन सभी सवालों के जवाब को लेकर आए हैं।
दरअसल, सही समय पर खजूर का आप सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वहीं, गलत समय पर खूजर आप खाएंगे तो इससे कई तरह की परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में खजूर खाने के सही समय जानना काफी जरूरी होता है।
कब नहीं खाना चाहिए खजूर?
भारी भोजन के तुरंत बाद खजूर को तुरंत नहीं खाना चाहिए। इसको खाने से अपच, एसिडिटी या फिर गैस की समस्या हो सकती है। इसको रात के समय अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ सकता है। खजूर में नेचुरल शुगर होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
कब खाना चाहिए खजूर
सुबह खाली पेट खाएं खजूर
आप खजूर को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। सुबह-सुबह खजूर खाने से शरीर में ऊर्जा मिलती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन बेहतर होती है।
वर्कआउट से पहले या बाद में
खजूर को वर्कआउट से पहले और बाद दोनों समय खा सकते हैं। दरअसल, खजूर में नेचुरल शुगर होता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी मिलती है।
सोने से पहले खाएं खजूर
आप खजूर को रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। रात के समय इसको खाने से अच्छी नींद आती है।
उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- 100 रुपये में करें होली पार्टी के लिए शॉपिंग, इन बाजारों में बेहद सस्ते दामों में मिलेंगे फंकी आउटफिट्स, मास्क और सनग्लासेस