Morning Mantra: सुबह उठकर एक्सरसाइज और योग करना आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। पर किसी भी योग को करने का सही समय होता है। जैसे कि सूर्यनमस्कार। हालांकि, सूर्य नमस्कार को लोग सुबह और शाम दो वक्त में करते हैं। लेकिन, सुबह सूर्य नमस्कार करने का मतलब ये नहीं है कि आप जब उठे तभी आपने इसे करना शुरू कर दिया। सूर्य नमस्कार करने का सही वक्त होता है जिसमें आप इसे करके शरीर को एनर्जेटिक बनाने के साथ तमाम फायदे को पा सकते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं सूर्य नमस्कार कब करें, क्या है इसका सही समय। और फिर जानेंगे इसे करने के फायदे।

कितने बजे करें सुबह सूर्य नमस्कार-best time to do surya namaskar in morning

सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय है सूर्योदय का वक्त यानी कि सुबह 4:45 से लेकर 6 बजे तक। क्योंकि सूर्य के संपर्क में आने से हमारे शरीर के सारे चक्र एक्टिव हो जाते हैं और तभी पूरे शरीर को सूर्य नमस्कार करने का फायदा मिल पाता है। तो, अगर आपको भी सूर्यनमस्कार करना है तो आपको सुबह इस समय पर उठना होगा। इस दौरान सूर्य नमस्कार करने पर आपको ये तमाम फायदे मिलेंगे।

सूर्य नमस्कार के लाभ-Surya namaskar benefits in morning

त्वचा और बालों की देखभाल में मददगार

सूर्य नमस्कार हमारी खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है क्योंकि इससे शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और बालों के विकास को बढ़ाता है। इससे बालों को बेहतर पोषण मिलता है जिससे बालों का गिरना और सफेद होना भी रुकता है। इसी तरह चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है त्वचा को स्वस्थ, युवा और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

तन-मन को संतुलित करता है

सूर्य नमस्कार शरीर के हर हिस्से पर काम करता है, इसलिए मन और शरीर के बीच एक सामंजस्य बढ़ाने में ये मददगार है। एक बेहतर मन-शरीर के साथ संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। ये आपको स्ट्रेस फ्री महसूस करने और फिर शारीरिक रूप से कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही इसे करने से हार्मोनल हेल्थ भी सही रहती है और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।