January mai ghumne ki best jagah: जनवरी के महीने में अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और कोई अच्छी जगह की तलाश में हैं तो जरा ब्रेक लेकर यह आर्टिकल पढ़ें। इससे आपको प्लान बनाने में काफी मदद मिलेगी। यहां हम भारत के उन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस महीने एक्सप्लोर कर सकते हैं। जनवरी में यह जगहें अन्य महीनों की तुलना में ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इन सभी जगहों पर कहीं मौसम आपको ठंडा मिलेगा, तो कहीं सुहावना। साथ ही कुछ जगहों पर आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती हैं।
गुलमर्ग – जम्मू और कश्मीर
जनवरी के महीने में आप गुलमर्ग घूमने जा सकते हैं। यहां आमतौर पर जनवरी में जबरदस्त बर्फबारी होती है। अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं तो आपको यहां जाना चाहिए। हिमालय में 2,650 मीटर की ऊंचाई पर यह बसा हुआ है। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।
जैसलमेर, राजस्थान
अगर आप बहुत ज्यादा सर्दी या बर्फबारी वाली जगह पर नहीं जाना चाहते हैं तो आपको जैसलमेर जाना चाहिए। जनवरी में यहां का मौसम घूमने के लिए परफेक्ट होता है। यहां दिन में आपको हल्की धूप मिलेगी लेकिन रातें सर्द होंगी। यहां आप डेजर्ट सफारी, लोक संगीत, ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं।
कच्छ का रण, गुजरात
जनवरी के महीने में घूमने के लिए कच्छ का रण भी बेहतरीन ऑप्शन है। यहां का लोकनृत्य, हस्तशिल्प, संगीत और टेंट सिटी आपको लुभाएगा। इतना ही नहीं फुल मून नाइट पर सफेद नमक की जमीन पर पड़ती चांदनी देखने के लिए भी आप यहां जा सकते हैं।
कुफरी – हिमाचल प्रदेश
कुफरी शिमला के पास स्थित एक और ऊंचा टूरिस्ट स्पॉट है। यहां जनवरी के महीने में बर्फबारी होती है। यहां पहुंचने के बाद आप स्लेज राइड और स्नोबॉल फाइट का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं स्नो गेम्स, स्नोबॉल फाइट भी इंजॉय कर सकते हैं।
औली – उत्तराखंड
इसे भारत की ‘स्कीइंग की राजधानी’ कहा जाता है। यहां भी जनवरी में बर्फबारी होती है। उत्तराखंड में 2,800 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह खूबसूरत शहर देश के सबसे अच्छे नेचुरल स्कीइंग स्लोप्स के लिए जाना जाता है।
