Nail Paint Colors for Dusky Skin Tone: मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट सुंदरता को निखारने का काम करते हैं। इससे न केवल कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है बल्कि लुक भी प्रेजेंटेबल बनाता है। इसलिए जरूरी है कि खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने के लिए सही प्रोडक्ट को चुन जाए। सांवली लड़कियों को हमेशा अपने स्किन टोन के हिसाब से नेट पेंट के शेड्स चुनने चाहिए। ऐसा करने से उनके हाथ-पैरा नेल पेंट लगने के बाद ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से नेल पेंट कलर सांवली स्किन पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सांवली लड़की को किस कलर की नेल पॉलिश लगानी चाहिए?
अगर आप रंग सांवला है तो आपको लाइट कलर के नेल पेंट लगाने चाहिए। लाइट कलर में आप कोई भी रंग चुन सकती हैं। इससे आपके हाथ ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। आपको कभी भी गिल्टर वाली नेल पेंट यूज नहीं करने चाहिए, ऐसा करने से आपके हाथ काले नजर आ सकते हैं।
डार्क कलर की स्किन टोन वाली लड़कियां लगाएं ये नेल पेंट
जिन लड़कियों का रंग ज्यादा डार्क है उन्हें कभी भी भूल से डार्क कलर के नेल पेंट नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके हाथ दूर से ही बहुत काले नजर आएंगे। इससे बचने के लिए आप मैट नेल पेंट (matte nail paint) यूज करें। आपको ब्राउन, ब्लैक या ब्लू जैस कलर को लगाने से बचना चाहिए।
गोरे हाथों पर अच्छी लगेगी ये नेल पेंट
जिन लड़कियों का रंग साफ है उनके हाथ पर यूं तो सारे रंग अच्छे लगते हैं। लेकिन किसी खास मौके पर आप डार्क कलर के नेल पेंट अपने लिए चुन सकती हैं। आपके हाथों पर रेड, ब्लैक जैसे रंगों के अलावा ब्लू भी अच्छा लगेगा।