Morning Mantra: भागदौड़ और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अपने लिए कम ही समय निकाल पा रहे हैं। ऐसे में इसका असर लोगों के हेल्थ पर भी पड़ने लगा है। हालांकि, बहुत कम ही लोग हैं, जो अपने हेल्थ के लिए कुछ समय निकाल पाते हैं और किसी तरह का एक्सरसाइज करते हैं।

वहीं, अगर आप भी हर रोज सुबह के समय एक्सरसाइज करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप सुबह के समय किन तीन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से आप फिट तो होंगे ही आपका दिमाग भी काफी बेहतर तरीके से काम करने लगेगा।

इन 5 एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत

सूर्य नमस्कार- Surya Namaskar

आप अपने दिन की शुरुआत  सूर्य नमस्कार  से कर सकते हैं। दरअसल, सूर्य नमस्कार योग का एक सम्पूर्ण पैकेज है, जिसमें 12 स्टेप्स होते हैं। इसको आप धीमे-धीमे सांस लेते हुए शुरु कर सकते हैं। शुरुआत में आप इसको तीन से पांच राउंड तक करें। इसके बाद आप 10-15 राउंड तक बढ़ाएं।  इसको करने से हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग भी शांत रहता है।

ब्रिस्क वॉक / जॉगिंग

आप सुबह के समय जॉगिंग भी कर सकते हैं।  इसमें आप सुबह के समय पार्क में हल्की दौड़ या तेज चल सकते हैं। आप सबसे पहले इसकी शुरुआत  कम से कम 1000–3000 स्टेप्स चलकर कर सकते हैं। इसको करने से हेल्थ अच्छी रहती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

डीप ब्रीदिंग- Deep Breathing

प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग करना सबसे बेस्ट होता है। इसमें आप अनुलोम-विलोम, कपालभाति,  भ्रामरी जैसे प्राणायाम को कर सकते हैं। इसको आप 10–15 मिनट तक कर सकते हैं। इसको करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है और दिमाग शांत और फोकस्ड रहता है। आगे पढ़िएः संतरे के छिलके से इस तरह बनाएं Vitamin C सीरम, डार्क सर्कल के लिए है रामबाण; स्किन पर लाता है ग्लो