Best Mehndi Design: पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है। वैसे शादी के लिए हर पल बेहद खास होता है। शादी पर दूल्हे और दुल्हन के साथ अन्य लोग भी सज-धज के तैयार होते हैं। शादी के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी काफी अहम होता है। ऐसे में दुल्हन के साथ-साथ उनकी बहन भी तैयार होती है। ऐसे में शादी के मौके पर लगाने के लिए दुल्हन की बहनों के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से लगा सकती हैं। 

दुल्हन की बहन के लिए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

बहन की शादी में मेहंदी लगाने के लिए यह डिजाइन काफी बेस्ट (Dulhan ki Sister Mehndi Design) है। इस डिजाइन में हाथों पर मेहंदी से छोटे-छोटे बच्चों के दिखाया गया है। इससे बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी।

मेहंदी से अपने हाथों पर लिखवाएं अपनी बहन का नाम

दुल्हन की बहन के लिए यह मेहंदी डिजाइन काफी बेस्ट है। इसका डिजाइन काफी यूनिक लग रहा है। मेहंदी की इस डिजाइन में आप अपने हाथों पर हिंदी में दुल्हन की बहन या अंग्रेजी में Dulhan ki Sister भी लिखवा सकती हैं। आप अपने हथेलियों पर अपनी बहन का नाम भी लिखवा सकती हैं।

शादी पर मेहंदी लगाने के लिए यह काफी बेस्ट है। इस मेहंदी की डिजाइन में काफी फूलों से बनाया गया है। आप भी इसको आसानी से बना सकती हैं।

बचपन की यादों को मेहंदी में सजाएं

इस मेहंदी की डिजाइन में दो बच्चों को एक साथ कंधे पर हाथ रखे दिखाया गया है। मेहंदी में ये भी दिख रहा है कि बच्चे एक साथ बैठकर झुले झुल रहे हैं। इस मेहंदी को लगाने से बचपन की याद ताजा हो जाएगी।

 शगुन के लिए लगवाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन अगर आप पूरे साल की मेहंदी डिजाइन को देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।