Hartalika Teej Mehndi Designs 2022: 30 अगस्त यानि कल हरतालिका तीज का त्योहार है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए मां पार्वती की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं। माना जाता है जो महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं उनके पति की आयु लम्बी होती है। हरतालिका तीज व्रत को सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। माना जाता है कि भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ये व्रत करना महिलाओं के लिए काफी कठिन होता है।
इस दिन उपवास करने के लिए महिलाएं खूब ऋृंगार करती हैं। इस दिन की तैयारियां वो कुछ दिनों पहले से ही करना शुरू कर देती है। महिलाओं की तैयारी में मेहंदी का खास मुकाम है। हर उम्र की महिलाएं तीज पर उपवास रखने से पहले हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं। हरतालिका तीज पर हाथों में मेंहदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ा है।
मेहंदी लगाने से जुड़ी मान्यता है कि देवी पार्वती अपने पति भगवान शिव को आकर्षित करना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई थी। देवी पार्वती की हथेली में रची मेंहदी के रंग और खुशबू पर भोले रीझ भी गए। महिलाएं पति से भगवान शिव जैसा ही अमिट प्रेम चाहती हैं इसलिए भी वो इस दिन हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं।
कहते हैं जिसकी मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ता है उसके पति की उम्र लंबी होती है। आप भी इस दिन हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इन खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन को आसानी से घर में लगा सकती हैं। इन्हें लगाने पर हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा और खूबसूरत दिखेगा।