शादी का सीजन जारी है। नवंबर-दिसंबर में कई लोगों ने ग्रैंड वेडिंग की है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि हम भारतीय अपनी शादी को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इसके लिए शादी में खूब खर्चा भी करते हैं। ऐसे में कई बार फिर हनीमून का बजट बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है, तो यहां हम आपको भारत की ही कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं।

आप हनीमून के लिए अपने पार्टनर के साथ इन जगहों का रुख कर सकते हैं। बता दें कि सर्दी के मौसम में यहां का नजरा देखने लायक होता है और कमाल की बात यह है कि इन जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं होगी। आप कम बजट में अपने हनीमून को खास बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके लिए आप कहां-कहां जा सकते हैं-

शिलांग, मेघालय

लिस्ट में पहला नाम आता है मेघालय के शिलांग का। इस जगह को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ शिलांग जा सकते हैं। यहां ऐसे कई स्पॉट हैं, जहां पहुंचकर आपको लगेगा कि आप भारत नहीं बल्कि स्कॉटलैंड में हैं।

स्पीति, हिमाचल प्रदेश

स्पीति में मई-जून के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फ जमी नजर आती है। वहीं, सर्दी आते-आते यहां का व्यू स्वर्ग जैसे नजारे में बदल जाता है। ऐसे में आप बर्फ की चादर से ढकी इस बेहद खूबसूरत जगह का रुख कर सकते हैं। यहां आप कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और ट्रेक भी कर सकते हैं।

गुलमर्ग, कश्मीर

अगर आप अपने पार्टनर के साथ स्नोफॉल का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कश्मीर के गुलमर्ग जा सकते हैं। गुलमर्ग भारत के सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। इस बेहद खूबसूरत जगह का नजारा देखने पर आप ताउम्र इसे याद रखने वाले हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

हनीमून के लिए आप कुर्ग जा सकते हैं। यहां की पहाड़ियां, जंगल और कॉफी के बागान सर्दी आते-आते स्वर्ग से नजारे में बदलने लगते हैं। आप अपने हनीमून के लिए इस जगह को चुन सकते हैं, यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा मानों इससे खूबसूरत जगह शायद ही कहीं हो।

इन सब से अलग अगर आप भारत में रहते हुए स्विट्जरलैंड वाली फीलिंग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें- दिसंबर के महीने में उत्तराखंड कि किस जगह पर आपको स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती देखने को मिल सकती है