Fruit facial at home: फेशियल करवाने के बाद चेहरे की चमक बढ़ जाती है। इससे न केवल फेस को रिलैक्स महसूस होता है बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं या फिर महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदक उन्हें फेस पर अप्लाई करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप घर पर रखे खीरा, टमाटर, अंगूर, संतरा जैसी चीजों से केमिकल फ्री फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्री में ही आपको निखार मिलेगा। घर पर fruit facial कैसे करें, आइए जानते हैं इसके बारे में।
सबसे पहले ये जानें
अगर आप घर पर फ्रूट फेशियल करने जा रही हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि जिन चीजों को आप फेस पर लगाने वाली हैं उनके कंपाउड एक जैसे होने चाहिए। जैसे अगर आप खीरा,टमाटर ले रही हैं तो अलग-अलग चीजों को इसमें मिक्स न करें। वहीं अगर आप सेब, केला और पपीता ले रही हैं तो इसमें सिट्रिक फल एड न करें। अगर आपके संतरा, अंगूर और नींबू लिया है तो इसमें गूदे वाले फल न मिलाएं। एक जैसी चीजों को ही फेशियल के लिए इस्तेमाल करें।
घर पर फेशियल कैसे करें?
स्किन को करें साफ
फेशियल करने से पहले स्किन को साफ करें। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। कॉटप बॉल पर दूध लेकर चेहरे को साफ करें।
चेहरे को करें स्क्रब
अगले स्टेप में आपको चेहरे को स्क्रब करना है। इसके लिए आप नींबू के छिलके और दलिया का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर और एक चम्मच दलिया लें। इन्हें गुलाबजल में मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 5 मिनट तक एक्सफोलिएट करने के बाद चेहरे को धो लें।
शहद से करें ब्लीच
चेहरे पर चमक लाने के लिए अब आप शहद को करीब 10 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। ये नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इससे स्किन टोन होती है और निखार आता है।
भाप से खोलें पोर्स
गंदगी की वजह से कई बार चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में उनमें पिंपल्स भी निकलने लगते हैं। इसके लिए आपको चेहरे पर करीब 5 मिनट भाप लेनी है। ऐसा करने के लिए पानी उबालें उसमें गुलाब जल मिलाएं और भाप लें।
चेहरे पर लगाएं खीरा-टमाटर
फेशियल में अब सबसे जरूरी स्टेप आता है। अब आपको पका टमाटर लेना है इसमें खीरा मिलाना है। दोनों का पेस्ट बनाकर फ्रीज में रख दें। करीब 15 मिनट बाद फ्रीज से निकालकर इसमें शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए साफ कर लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।