सुबह उठने के बाद कई बार बहुत तेज भूख लग जाती है। वहीं, महिलाओं के लिए यह और भी काफी परेशानी भरा होता है। कई महिलाएं सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए काम में जुट जाती है। कई महिलाएं तो इसमें कन्फ्यूजन होती हैं कि सुबह-सुबह क्या खाया जाए। ऐसे में हम आपके लिए सुबह खाने वाले चीजों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
सुबह उठने के बाद लें हेल्दी आहार
सुबह उठने के बाद हेल्दी हमेशा हेल्दी आहार लेना चाहिए। अगर आप हेल्दी आहार लेंगी तो आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू के रस और शहद को पीकर कर सकती हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
सुबह खा लें ड्राई फ्रूट्स
आप सुबह उठने के बाद ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं। यह हेल्थ को काफी बेहतर करता है। आप रात के समय 4-5 बादाम, 2 अखरोट और कुछ किशमिश को भिगो दीजिए। सुबह उठने के बाद इसको पानी से सही से धूल कर खा लीजिए। इसको खाने से स्वास्थ्य काफी बेहतर रहता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है।
ताजे फल
फल खाना स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होता है। आप सुबह-सुबह पपीता, सेब, केला इत्यादि फलों को खा सकती हैं। इसमें फाइबर और विटामिन काफी अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी हेल्थ को बेहतर करते हैं। फलों में नेचुरल चीनी होता है, जो शरीर बॉडी को एनर्जी देता है।
ओट्स
ओट्स खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र भी काफी बेहतर होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल की सेहत को सुधारने में मदद करता है। मालूम हो कि ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन फाइबर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आगे पढ़िए- बिना चूल्हे पर चढ़ाए ऐसे बनाएं ओट्स