बालों का झड़ना यानी कि हेयर फॉल की समस्या से आज के समय अधिकतर लोग इससे परेशान हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों में यह समस्या आम है। कई लोग तो इसको रोकने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि, सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि एक दिन में अगर 100 बाल टूट रहा है तो यह आम है, लेकिन अगर इससे अधिक टूटता है तो आपको चिंता करने की जरूरत है।

बालों को मजबूत करने के लिए क्या करें?

वहीं, कई बार लोग कुछ इस तरह की गलती करते हैं, जिससे उसका असर सीधे बालों पर दिखाई देने लगता है, जिससे बालों की समस्या होने लगती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में इस लेख में आपके लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं और यह भी बताएंगे कि आप अपने खाने में किन चीजों को शामिल कर अपने बालों को मजबूत कर सकते हैं।

बालों को टूटने से बचाने के लिए खाएं अंडा

अंडा बालों के लिए काफी बेहतर होता है। इसमें प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन B12 और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। यह बालों को टूटने से भी रोकता है। अंडा में मौजूद केराटिन बालों के लिए काफी बेहतर होता है, जो बालों को घना बनाता है। वहीं, अंडा में मौजूद बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

खाने में शामिल करें गाजर और शकरकंद

गाजर और शकरकंद बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बायोटिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं, जिससे बालों को मजबूती मिलता है। यह हेयर को भी ग्रोथ देने में अहम रोल निभाता है। आप गाजर का जूस या सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। वहीं, शकरकंद को उबालकर या फिर भून कर खा सकते हैं। आगे पढ़िए- Happy Basant Panchami 2025 Wishes Quotes Images: बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां से अपनों को भेजें बेस्ट बधाई संदेश