Best Food For Hostel Students: सुबह का नाश्ता सभी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन घर के बाहर रहने वाले लोगों के लिए कई बार समय से नाश्ता और खाना मिलना संभव नहीं हो पाता है। ये उन लोगों के लिए और भी मुश्किल हो जाता है, जो पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर रहते हैं। खास कर वह छात्र जो हॉस्टल में रहते हैं उन्हें कई बार हेल्दी भोजन नहीं मिल पाता है।

हॉस्टल में रहने वाले छात्र होते हैं परेशान

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खाना और अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है। कई बार तो हॉस्टल का खाना इतना खराब बनता है कि कुछ छात्र बिना खाए ही सो जाते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ जाता है और इसका असर उनके पढ़ाई पर भी देखने को मिलता है।

कम पैसे में खाएं पेट-भर

नाश्ता और खाना के लिए छात्रों को अपने जेब खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में इस लेख में हम बताएंगे कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र भूख लगने पर किन-किन चीजों को आसानी से खा सकते हैं। इसमें न बनाने का झंझट है न ही किसी तरह की पकाने का तामझाम है।

  1. उबला अंडा- 6 ग्राम प्रोटीन</li>
  2. घी
  3. केला
  4. खीरा और टमाटर का सलाद – नींबू मसाला, नमक
    5.दही
  5. दूध
  6. मूंगफली और चना
  7. पनीर  
  8. ओट्स
  9. ड्राई फ्रूट

उबले अंडे खाने के हैं कई फायदे

मालूम हो कि उबले अंडे खाने से कई लाभ होते हैं। इसमें छह ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। वहीं, घी को आप रोटी के साथ खा सकते हैं। केला में पोटेशियम होता है, जो शरीर के लिए काफी बेहतर होता है। यह हृदय को भी मजबूत करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। आप खीरा और टमाटर का सलाद भी बना सकते हैं। इसमें आप नींबू और हल्का मसाला भी डाल सकते हैं।