Best Exercise for Home: भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना और डेली एक्सरसाइज करना सबके बस की बात नहीं है। हालांकि, फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना भी जरूरी है। कई बार हम आलस के कारण कोई भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हेल्थ पर इसका काफी असर देखने को मिलाता है। वैसे भी कुछ समय के बाद सर्दी आने वाली है और इस मौसम में बहुत कम ही लोग हैं तो एक्सरसाइज कर पाते हैं।
फिट रहने के लिए घर पर करें एक्सरसाइज
कई लोगों तो एक्सरसाइज करने के लिए सोचते तो हैं, लेकिन नहीं कर पाते हैं। हालांकि, सर्दी के मौसम में ये और भी मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप अपने घर पर आसानी से कौन से एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
वॉकिंग से करें शुरुआत
फिट रहने के लिए आप वॉकिंग से शुरुआत कर सकते हैं। वॉकिंग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और इससे कैलोरीज भी बर्न होती है। आप इसके साथ रनिंग भी कर सकते हैं। यह आपको हेल्दी रखने के लिए काफी बढ़िया होगा।
पुश-अप्स
बॉडी को ताकतवर बनाने और फिट रखने के लिए आप पुश-अप्स भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत भी नहीं होगी। आप अपने कमरे या फिर छत पर ही इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। हर रोज पुश-अप्स करने से कंधे, चेस्ट, ट्राइसेप्स मजबूत होता है।
स्क्वाट्स
अगर आप बेहतर हेल्थ चाहते हैं तो स्क्वाट्स कर सकते हैं। यह शरीर और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज को करने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है और वजन नियंत्रण में रहता है, जिससे शरीर फिट रहता है।