Air Purifying Plants: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में की लोगों को सांस से संबंधित परेशानी होने लगती है। वैसे कई लोग हैं, जो अपने घरों की हवा को क्लीन करने के लिए महंगे-महंगे प्यूरीफायर का उपयोग करते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि आप घरों की हवाओं को नेचुरल तरीके से भी साफ किया जा सकता है।

घर के अंदर प्रदूषण को कैसे कम करें?

जी हां, आप घर की हवा को एक दम कम कीमत में और आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने घर पर कुछ इंडोर प्लांट को लगाकर जहरीली हवाओं और घर के अंदर के प्रदूषण के स्तर को कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पांच ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिसको आप अपने घर पर लगा सकते हैं। 

पीस लिली का पौधा

घर की हवा को साफ करने के लिए पीस लिली (Peace Lily) का पौधा एक बढ़िया ऑप्शन है। यह देखने में भी काफी खूबसूरत होता है, जिसमें सफेद-सफेद फूल खिलता है। यह पौधा हवा को प्यूरिफाई करने के साथ-साथ घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है। नासा के रिसर्च के मुताबिक, यह पौधा हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को आसानी से हटा देता है।

स्नेक प्लांट

घर के अंदर लगाने के लिए स्नेक प्लांट (Snake Plant) काफी लोकप्रिय पौधा है। इसको आसानी से इनडोर में लगाया जा सकता है। इस पौधे को आप सजावटी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका देखभाल करना भी काफी आसान होता है। यह घर की हवा में मौजूद खराब रसायनों को आसानी से हटा देता है, जिससे घर की एयर एकदम शुद्ध हो जाती है।   

मनी प्लांट

मनी प्लांट (Money Plant) को लकी पौधा के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा घर के अंदर की हवा को आसानी से क्लीन करता है। आप इस पौधे को सजावट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

ऐरेका पाम

ऐरेका पाम को घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधा अपने हरे-भरे पत्तों और वायु शुद्ध करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। इस पौधे को आप सजावट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। आगे पढ़िए- तुलसी के बीज से पौधा कैसे उगाएं?