पेड़-पौधे ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि हमारे शरीर को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह बात तो सभी को पता है कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हम सांस ले पाते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे पेड़ पौधे कम होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर पर ही कुछ पौधे लगाने चाहिए, जो न सिर्फ घर की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बहुत फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है तो बहुत सारे पौधे लाख जतन के बाद भी सूख जाते हैं। आज हम आपको गर्मियों के मौसम के लिए कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से घर का हर कोना ताजगी से तो भरेगा ही और वह गर्मी में भी जिंदा रहेंगे।
गर्मियों में इंडोर प्लांट्स लगाना न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि ताजगी और पॉजिटिव वाइब्स भी लाता है। इससे मॉर्निंग ताजगी भरी और पॉजिटिव बन जाती है। फूल न सिर्फ देखने में घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि इनकी खुशबू आपके मूड को भी बूस्ट करती है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को सैनसेवियरिया भी कहा जाता है। यह एक लोकप्रिय हाउसप्लांट है, जो देखभाल में आसान और हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। यह पौधा तलवार के आकार के खड़े पत्तों के लिए प्रसिद्ध है। स्नेक प्लांट उन इनडोर प्लांट्स में से एक हैं, जो रात में भी ऑक्सीजन रिलीज करता है। इस पौधे को घर के अंदर रखने से स्ट्रेस कम होता है और नींद अच्छी आती है।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट की हरी पत्तियां देखने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। यह नेचर थेरेपी का एक अच्छा तरीका है। स्पाइडर प्लांट हवा में नमी बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। स्पाइडर प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है और नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है।
पीस लिली
अपने घर में पीस लिली लगाएं। यह पौधा न केवल हवा को फिल्टर करता है, बल्कि शांत और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करता है। इसे अक्सर शांति का प्रतीक माना जाता है, यह आपके मूड को बेहतर बना सकता है, तनाव को कम कर सकता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भर सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।