कुछ लोग सुबह उठते ही मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं तो वहीं बहुत सारे लोग सुबह आलस के चलते बिस्तर छोड़ने का नाम ही नहीं लेते हैं। अगर लंबे समय तक स्वस्थ्य और जवान रहना चाहते हैं तो आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना चाहिए। सुबह आपका रूटीन चाहें कितना भी व्यस्त क्यों न हो अपने लिए आपको कम से कम 15 से 30 रोजाना निकालने चाहिए। इस समय में आप अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक योग या फिर एक्सरसाइज करनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासन और एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको फिट रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सुबह उठने के बाद करें ये योगासन (Best 15 minute morning yoga )

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

सुबह उठने के बाद हर उम्र के लोगों को सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए। ये बेहद फायदेमंद होता है। उगते सूरज की तरफ चेहरा करके आपको ये योगासन करना चाहिए। ये न केवल आपको हेल्दी रखेगा। बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाएगा।

अधोमुख श्वानासन (Downward Dog Pose)

यूं तो इस योग मुद्रा को किसी भी टाइम कर सकते हैं। लेकिन सुबह की फ्रेश वातावरण में इसे करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे करने से न केवल रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। बल्कि सुबह उठने के बाद शरीर में रहने वाली अकड़न भी दूर होती है।

इन एक्सरसाइज को रोजाना सुबह करें (Morning exercise routine for beginners)

स्ट्रेच (Stretch)

सुबह उठने के बाद सभी लोगों को स्ट्रेचिंग भी जरूर करनी चाहिए। इससे शरीर की मसल्स खुलती हैं। साथ ही बॉडी को हल्का महसूस होता है। इसे करने से शरीर फिट रहता है। साथ ही मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग बनती हैं।

स्क्वाट्स (Squats)

अगर आपके पास सुबह ज्यादा समय नहीं है लेकिन आप कोई ऐसी एक्सरसाइज करना चाहते हैं जिससे आपका वेट लॉस हो सके तो आपको स्क्वाट्स करना चाहिए। इसे करने से न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेंगी बल्कि बॉडी की शेप भी परफेक्ट होने लगेगी।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Morning Routine: तन-मन को दिनभर हैप्पी-हैप्पी रखने के लिए रोजाना सुबह उठकर करें ये काम