Festing During Durga Puja: नवरात्र का पावन पर्व आज यानी गुरुवार, तीन अक्टूबर से शुरू हो गया है। पूजा-पाठ के दौरान हिंदू धर्म में मांस को हाथ लगाना पाप होता है। कई लोग तो नवरात्र के दौरान लहसुन, प्याज तक नहीं खाते हैं। कुछ लोग तो नॉन-वेज के साथ-साथ अल्कोहल जैसी चीजों को भी छोड़ देते हैं। वहीं, देश में कई ऐसे जगह भी हैं, जहां नवरात्र में भी नॉनवेज खूब खाया जाता है।
ब्राह्मण भी करते हैं मांस-मछली का सेवन
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के समय नॉनवेज खाया जाता है। वहां, नॉनवेज खाना एक रिवाज होता है। बंगाल में बंगाली लोग दुर्गा पूजा के समय मां दुर्गा को कई जानवरों की बली चढ़ाते हैं, जिसके बाद उसको पका कर प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा के समय ब्राह्मण भी मांस-मछली का सेवन करते हैं। यहां दुर्गा पूजा पंडालों के बाहर भी मांस-मछली बेचे जाते हैं।
बंगाल में माता को दी जाती है बलि
बंगाल में बंगाली मां दुर्गा को मांस की बली चढ़ाते हैं। ये सब आस्था के कारण किया जाता है। मालूम हो कि बंगाल में दुर्गा पूजा के समय कुछ खास लोग ही इस मौके पर मांस-मछली का सेवन करते हैं। कई जगहों पर माता को मछली का भोग भी लगाया जाता है। बंगाल में कहा जाता है कि माता दुर्गा नवरात्र में अपने बच्चों के साथ उनके घरों में रहने आती हैं, इसी आस्था के कारण वहां के लोग वो सब कुछ बनाते हैं, जो वह खाते हैं।
माता को करते हैं प्रसन्न
पश्चिम बंगाल के लोग नवरात्र में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बकरे का बलि देते हैं। इस दौरान वह पूजा भी करते हैं। बलि देने के बाद वह माता को मांस चढ़ाते हैं और उसको खुद भी खाते हैं। मछली को बंगाल में सबसे पसंद किया जाता है। वहां के लोग पूजा से लेकर खाने तक मछली को प्राथमिकता देते हैं।