Alta design for feet: नवरात्रि में देवी शक्ति की उपासना की जाती है। माता के विभिन्न रूपों की भक्त आराधना करते हैं। घरों से लेकर मंदिरों में इसके लिए विशेष तैयारियां चलती हैं। नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 शृंगार करती हैं। दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन आप इस बार बंगाली स्टाइल में आलता (महावर) पांव में लगा सकती हैं। इससे आपके पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।

बंगाली स्टाइल आलता बनाते समय आप आलता से अपनी पसंद मुताबिक डिजाइन बनाएं। इसके बाद सफेद कुमकुम से उसके आसपास डिजाइन बनाकर उसे सजाएं।

पांव में आप मेहंदी की बजाए इस तरह सुंदर आलता की डिजाइन बना सकती हैं। इसमें पैरों की उगलियों पर आलता लगाया जाता है। इसके बाद ऊपर तक उसे कंप्लीट किया जाता है।

इस बार दुर्गा पूजा पर आप मिनिमल आलता डिजाइन भी लगा सकती हैं। इससे पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही साड़ी या सूट में पांव देखने में सुंदर लगेंगे।