Health benefits of sleeping naked: अपने शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी होती है। एक्सरसाइज, हेल्दी फूड्स के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी उतनी ही आवश्यक होती है। हर दिन पर्याप्त नींद लेने से आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। इसके अलावा क्या आपको इस बात की जानकारी है कि बिना कपड़े या ढीले कपड़ों में सोने के भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं और इस वजह से वह इसके लाभ नहीं उठा पाते हैं।

त्वचा के लिए अच्छा होता है:
पूरे दिन कपड़े पहने रहने के कारण आपकी त्वचा बाहरी वातावरण के संपर्क में नहीं आ पाती है जिसकी वजह से स्किन को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसे में जब आप रात को बिना कपड़े पहने सोते हैं तो आपकी त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है और यह त्वचा को समस्याओं से बचाता है।

खुश महसूस करते हैं:
बिना कपड़े पहने सोने से आप बिल्कुल निश्चिंत सोते हैं। आपको कपड़े के कारण किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। ऐसे में आपको आजादी महसूस होती है। इस वजह से आपको खुशी होती है।

कोर्टिसोल के लेवल को कंट्रोल रखता है:
कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन होता है। शरीर में हार्मोन का उच्च स्तर तनाव का कारण बनता है। जब आप बिना कपड़े पहने सोते हैं, तो आपके शरीर का तापमान आपके स्वास्थ्य के अनुकूल होता है, जिससे कोर्टिसोल का स्तर कम रहता है। हार्मोन कंट्रोल रहने से तनाव भी कम रहता है।

इससे बेहतर नींद आती:
बिना कपड़े पहने सोने से आपकी त्वचा खुलकर सांस ले पाती है जिससे आपको रिलैक्स महसूस होता है। इस वजह से आप आराम की नींद ले पाते हैं और आपको अच्छी नींद भी आती है।

वजन कम करता है:
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने पाया है कि सोते वक्त शरीर में ब्राउन फैट उत्तेजित होता है। ब्राउन फैट कैलोरी बर्न करके आपको गर्म रखने में मदद करता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यदि आप कपड़ों में सोते हैं या भारी कंबल के नीचे सोते हैं, तो आप ग्रोथ हार्मोन IHG की रिहाई को रोकते हैं, जो हड्डियों, त्वचा और मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करता है।

(और Health News पढ़ें)