बारिश के दिनों में चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। बात चाहें खाने-पीने के सामान की हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की। बारिश के दिनों में नमी बढ़ने की वजह से ऐसा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्रिज में नमक से भरी कटोरी रखने का ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। बहुत सारे लोग इसे देखकर अपने-अपने फ्रिज में नमक रख रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से क्या फायदा होता है? अगर नहीं तो यहां जानिए इसका कारण। क्या पता आप भी फिर फ्रिज में नमक से भरी कटोरी रखना शुरू कर दें।

नमी बढ़ने से खराब होने लगती हैं चीजें

बारिश के दिनों में नमी ज्यादा होने की वजह से सब्जियां या खाने-पीने की अन्य चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। इससे न केवल उनके दुर्गंध आने लगती है बल्की वो जल्दी सड़ भी जाती हैं। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए लोग फ्रिज में रखना शुरू कर देते हैं। फ्रिज में भी नमी की वजह से ये ज्यादा दिन नहीं चल पाती हैं। क्योंकि नमी की वजह से बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। मसालेदार खाना भी जल्दी खराब होने लगते हैं।

फ्रिज में नमक रखने से क्या होता है?

जब फ्रिज में नमक को रखा जाता है। तो नमक फ्रिज में मौजूद नमी को सोखने लगता है। क्योंकि इसमें नमी को सोखने की पावर होती है। इससे फ्रिज सूखा और साफ रहता है। बैक्टीरिया भी जल्दी नहीं पनपते हैं। इतना ही नहीं फ्रिज के अंदर आने वाली बदबू भी इससे कंट्रोल होती है।

फ्रिज में नमक रखने का सही तरीका

फ्रिज में नमक रखने के लिए मोटे नमक का इस्तेमाल करें। इसे हर 15 दिन पर चेंज करते रहें। नमक के साथ आप बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। इससे फ्रिज की नमी और बदबू दूर होगी।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कमर के निचले हिस्से के दर्द से हैं परेशान, डॉक्टर के पास जाने से पहले अपनाकर देखें ये घरेलू उपाय