नहाना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होता है। नहाने से हमारा शरीर स्वच्छ रहता है जिसकी वजह से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। नहाने से हमारा मूड भी रिलैक्स रहता है। लेकिन नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के तापमान पर भी उसके फायदे निर्भर करते हैं। लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाना ज्यादा पसंद होता है। हालांकि गर्म पानी से नहाना अधिक फायदेमंद होता है। आइए गर्म पानी से नहाने के फायदों के बारे में जानते हैं।
एक नए शोध में पाया गया है कि गर्म पानी से नहाने से आपको वैसे ही फायदे मिलते हैं जैसे आपको एक्सरसाइज करने से मिलते हैं। गर्म पानी से नहाने से अधिक वजन वाले पुरुषों में इंफ्लेमेशन प्रोफाइल में सुधार होता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जो लोग आज के समय में शारीरिक गतिविधि करने में असमर्थ हैं उनमें हॉट वाटर बाथ मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रभावी हो सकता है।
दो सप्ताह के ट्रीटमेंट पीरियड के दौरान कुछ पुरुषों ने हर रोज गर्म पानी से नहाया जिसके बाद देखा गया कि उनके शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में कमी हुई है। इससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
गर्म पानी से नहाने के फायदे
मसल्स का तनाव कम:
गर्म पानी से नहाने से शरीर की मसल्स में होने वाला तनाव कम होता है। जैसे मसल्स के तनाव को दूर करने के लिए भी हॉट वाटर बैग का प्रयोग किया जाता है ठीक वैसे ही गर्म पानी से नहाने से कंधे, कमर, पैरों आदि की मसल्स का तनाव कम होता है।
तनाव और चिंता को दूर करता है:
गर्म पानी से नहाने से आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो तनाव और एंग्जाइटी को कम करता है। इसलिए गर्म पानी से नहाना मानसिक रुप से भी लाभकारी होता है।
कोल्ड में राहत:
ठंड, सर्दी, जुकाम से लड़ने के लिए गर्म पानी से नहाने से काफी फायदे होते हैं साथ ही हॉट स्टीम बाथ लेने से आपके नैजल पैसेज मॉश्चराइज होते हैं और जुकाम से राहत मिलती है।
