Fruits Benefits: बहुत कम ही लोग होंगे, जिन्हें मौसमी फल खाना पसंद नहीं होगा। फलों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। हर मौसम का अलग-अलग मौसमी फल होता है, जिसको आसानी से मार्केट से खरीदा जा सकता है। वहीं फलों में प्राकृतिक रूप से कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में कमी इसकी मात्रा को पूरा करते हैं। फलों को हर रोज सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होता है।

मौसमी फल खाने के हैं कई फायदे

हर रोज फल खाने से पाचन भी बेहतर रहता है। वहीं, करीब-करीब सभी फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों के खान से हड्डियों से लेकर मस्तिष्क तक शरीर के हर एक हिस्से को लाभ मिलता है। ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और कई जगहों पर तो सर्दी की मौसमी फल भी मिलने लगी है। अगर आप भी मौसमी फल का आनंद लेना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन से मौसमी फल को मार्केट से खरीदा जाए तो यह लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है।

सर्दी के मौसम में कौन सा फल मिलता है?

सर्दी में जरूर खाएं सेब : Apple 

सेब को लेकर कहा जाता है कि रोज एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है। आप हर रोज सेब खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं। सेब पाचन को बेहतर करने में काफी मदद करता है। यह वजन को भी घटाता है।

संतरा: Orange 

संतरा एक मौसमी फल है, जिसमें विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। संतरा सर्दी-खांसी को रोकने में भी मदद करता है। संतरा खाने से त्वचा चमकदार बनती है। संतरे में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करते हैं।

अमरूद : Guava 

अमरूद को लेकर कई धारणाएं हैं। कुछ लोग सर्दियों में अमरूद को नहीं खाने की सलाह देते हैं, जो बिल्कुल ही गलत है। दरअसल में अमरूद में सेब की तुलना में काफी अच्छे मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

यहां देखें लिस्ट:

मौसंबी (Mosambi)
नाशपाती (pear)
कीवी (Kiwi)
पपीता (Papaya)
अनार (Pomegranate)
आंवला (Amla)

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।