भागदौड़ भरी जिन्दगी में कई लोग समय से नहीं सो पाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिस्तर पर समय से सोने तो चले जाते हैं, लेकिन समय से उन्हें नींद नहीं आती है। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानी से जूझ रहे हैं तो दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

 दालचीनी में होते हैं कई  औषधीय गुण

दरअसल, दालचीनी में कई पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जो हेल्थ को काफी बेहतर करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह कई बीमारियों को भी बचाता है। अगर आप रात के समय दालचीनी वाला दूध पीते हैं तो यह नींद को बेहतर करने में भी काफी मदद करता है।

दालचीनी और दूध पीने के फायदे

  • दालचीनी को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को काफी आराम होता है, जिससे नींद काफी बेहतर आती है। अगर आपको भी समय से नींद नहीं आती है तो आप सोने से पहले एक गिलास दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं।
  • दालचीनी वाला दूध पाचन को काफी बेहतर करता है। इसको पीने से ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है।
  • इसमें  एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसके सेवन से ठंड और खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।  
  • दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है। दरअसल, दूध में कैल्शियम और विटामिन D पाया जाता है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है। दालचीनी के साथ दूध का सेवन करने से यह काफी फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं दालचीनी वाला दूध?

दालचीनी पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को एक पैन में लें और इसको हल्के आंच पर गर्म करें। अब इसमें आधा चम्मच   दालचीनी पाउडर या फिर एक इंच  दालचीनी का टुकड़ा डालकर दूध को करीब 7 मिनट तक पकाएं। अब इसको छान लें। हल्का गुनगुना होने दें और अब इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं। आप इसको सोने से पहले करीब 30 मिनट पहले इसको ले सकते हैं। आगे पढ़िएः लोहड़ी पर बनाएं टेस्टी गुड़ और तिल के पराठे, खाने के बाद सर्दी में आ जाएगा गर्मी का एहसास