How to use raw milk as cleanser: हमारा चेहरा रोजाना क्या कुछ फेस नहीं करता। धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण, मेकअप प्रोडक्ट की परत को हटाने के लिए केमिकल्स वाले फेशवॉश और क्लींजर। यह सभी चीजें मिलकर चेहरे की चमक गायब कर देते हैं। ऐसे में नेचुरल चीजें न केवल चेहरे की चमक और उसे लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर आप रोजाना चेहरे पर कच्चा दूध लगाना शुरू कर दें तो इससे कई तरह से पॉजिटिव रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। आइए जानें इसके बारे में।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे
कच्चे दूध को आप फेस क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे को पोषण और नमी मिलती है। इतना ही डेड स्किन को हटाने से लेकर दाग-धब्बों को कम करने में हेल्प मिलती है। झुर्रियों, फाइन लाइंस, झाइयों, टैनिंग दूर होती है। कच्चे दूध से चेहरा धोने से चेहरा मुलायम रहता है। ब्यूटी प्रोडक्ट से होने वाले नुकसान को यह कम करता है। कच्चे दूध में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो चेहरे की स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन B, विटामिन D और कैल्शियम त्वचा पर निखार लाते हैं। दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और झाइयों को कम करते हैं।
कच्चा दूध फेस पर कैसे लगाएं?
कच्चे दूध संग हल्दी
चेहरे को साफ करे के लिए आप कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए करीब 2 चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे मिक्स करके 15 मिनट चेहरे पर लगाएं। इसके बाद फेसवॉश कर लें।
कच्चे दूध में मिलाएं बेसन
डेड स्किन को हटाने और चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए आप कच्चे दूध में बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए करीब 2 चम्मच दूध में एक चम्मच बेसन मिलाएं। इसके 10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। हल्के हाथ से मसाज करें फिर चेहरा पानी से धो लें। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा।
चेहरे को फ्रेश बनाएगा दूध और गुलाब जल
चेहरे पर फ्रेशनेस लाने के लिए आप कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे मिक्स करके कॉटन बॉल के जरिए चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
