हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट काफी जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए कई लोग जिम करने के साथ-साथ खान पान का भी अधिक ध्यान रखते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो सुबह उठने के साथ ही चुकंदर का जूस पी लेते हैं और अपने दिन की शुरुआत ही इस जूस के साथ करते हैं।
चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान
चुकंदर के जूस को खून बढ़ाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसको पीने से कई तरह के पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, चुकंदर के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको चुकंदर के जूस पीने के फायदे और नुकसान दोनों चीजों के बारे में बताएंगे।
चुकंदर का जूस पीने के फायदे
बॉडी को करता है डिटॉक्स चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस बॉडी को आसानी से डिटॉक्स करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा लाइंस लिवर को साफ करता है। चुकंदर का जूस पीने से मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है, जिससे पाचन भी अच्छा होता है। हर रोज चुकंदर के जूस को पीने से त्वचा साफ और ग्लोइंग होती है।
खून बढ़ाने में होगा मददगार
चुकंदर खून बढ़ाने के लिए काफी बेहतर होता है। यह आयरन का एक बेहतर स्रोत होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए होता है फायदेमंद
चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है चुकंदर
चुकंदर को सुपर फूड कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के प्रभावों को धीमा करते हैं। इसको पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होता है।
चुकंदर पीने के नुकसान
- चुकंदर का जूस पीने से कई लोगों को एलर्जी हो सकती है। कुछ लोगों को चकत्ते, खुजली या सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।
- लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चुकंदर खाने से बचना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है।
- चुकंदर में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बना रहता है। अगर पहले से किडनी की समस्या है तो आप इसको न पिएं।
उम्मदी है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः नवरात्रि के व्रत में बनाएं ‘फलाहारी शकरकंदी चाट’, इस तरह तुरंत हो जाएगा तैयार
