Beauty Trends in 2023: साल 2023 को खत्म होने में अब बस 15 दिन बाकी हैं। इस साल लोगों के पहनावे से लेकर लाइफस्टाइल तक में कई बदलाव देखे गए। खासकर 2023 में अलग-अलग मेकअप लुक्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। इससे आपकी स्किन टोन और ज्यादा इन्हैंस होती है। यही वजह है कि हर साल नए-नए मेकअप लुक्स ट्रेंड करते हैं। इस साल भी दुनिया भर में कई मेकअप लुक्स बेहद चर्चा में रहे। इतना ही नहीं, साल 2023 में सोशल मीडिया पर महिलाओं से अलग पुरुषों की भी कई ऐसी वीडियोज देखी गईं, जिनमें वे खुलकर मेकअप को अपनाते दिखे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल ग्लैमर वर्ल्ड में कौन-कौन से मेकअप ट्रेंड्स सबसे ज्यादा पसंद किए गए-
वेट मेकअप या ग्लोइंग मेकअप लुक
गौरतलब है कि साल 2022 में मैट लुक ज्यादा चर्चा में था। हालांकि, बात 2023 की करें, तो इस साल मैट लुक से अलग ग्लैमर वर्ल्ड ने ग्लोइंग लुक या वेट मेकअप लुक को अधिक पसंद किया। इसे लुक को क्रीएट करने के लिए मॉइश्चराइजर, सीरम फाउंडेशन और लिक्विड हाइलाइटर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी स्किन अधिक ग्लोइंग और ग्लासी दिखने लगती है। सुपरमॉडल्स से लेकर फिल्मी सितारों तक के लिए वेट मेकअप लुक पहली पसंद रहा।
यहां देखें वेट मेकअप लुक्स की कुछ झलक
नो मेकअप-मेकअप लुक
नो मेकअप-मेकअप लुक भी इस साल खूब सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इस लुक को क्रीएट करने के लिए अलग-अलग तरीके बताते दिखे। इस लुक के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह मॉइश्चराइज किया जाता है। इसके बाद परफेक्ट बेस के लिए प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। फिर चेहरे पर बहुत कम मात्रा में फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम लगाई जाती है। पलकों को मसकारा की मदद से घना दिखाया जाता है और इसके बाद किसी भी न्यूड लिपस्टीक को लगाकर लुक कंप्लीट किया जाता है। जैसा की नाम से साफ है, इस ब्यूटी ट्रेंड में आप मेकअप लगाते तो हैं, लेकिन देखने पर आपका चेहरा नेचुरल ही लगता है। खासकर कॉलेज और ऑफिल जाने वाली लड़कियों ने इस लुक को सबसे अधिक पसंद किया।
ऐसा दिखता है नो मेकअप-मेकअप लुक
बोल्ड-शिमरी आईलिड्स
इस साल मेकअप में आईज पर भी खूब फोकस किया गया। खासकर शिमरी आईलिड्स स्टेटमेंट लुक बना। फ्रॉस्टी आईशैडो, चंकी ग्लिटर साल 2023 के मेकअप ट्रेंड का अहम हिस्सा रहा है।
कोल्ड वेदर ब्लश
ये एक ऐसा लुक है, जो साल 2022 से चलन में है। कोल्ड वेदर ब्लश में मैट फॉर्मूला का यूज किया जाता है। इसके लिए नाक से लेकर चीक बोन्स और चिन पर ब्लश लगाया जाता है, जो आपको एक सनकिस्ड और पोस्ट-वेकेशन लुक देता है। ब्लश के साथ-साथ उसी कलर की लिपस्टिक लुक को कंप्लीट करती है।
देखें कोल्ड वेदर ब्लश लुक की झलक
रेड लिप्स
रेड लिप्स शायद ही कभी आउट ऑफ ट्रेंड हों। साल 2023 में भी हॉलीवुड से लेकर बी टाउन की एक्ट्रेस ने बोल्ड रेड लिप्स को एक बार फिर से ट्रेंड में ला दिया। सटल मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक इस साल फिर एक्ट्रेसेस से लेकर मॉडल्स ने कई बार इस्तेमाल की, जिससे चलते ये लुक चलन में बना रहा।