Hartalika Teej Face Pack 2019: हरतालिका तीज एक भारतीय त्योहार है जो महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह मानसून के मौसम में सेलिब्रेट किया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से लड़कियां और महिलाएं ही मनाती हैं। साथ ही तीज का त्योहार अनुष्ठान देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन को समर्पित करता है। देवी पार्वती को “तीज माता” के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर हर महिला और लड़की बहुत अच्छे से तैयार होती हैं। अगर आप इस तीज अपनी स्किन में ग्लो देखना चाहती हैं तो घर पर मौजूद कुछ सामग्री की मदद से ऐसा कर सकती हैं। इनसे आपके स्किन को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होगा।

मुल्तानी मिट्टी:
मुल्तानी मिट्टी में मौजूद तत्व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में भी किया जाता है। यह ऑयली स्किन की समस्या को कम करने के साथ-साथ चेहरे में ग्लो भी लाता है।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और उसके पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको अपने चेहरे पर ग्लो नजर आएगी।

दही:
स्किन के लिए दही अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया स्किन की समस्याओं को कम करता है। साथ ही स्किन में ग्लो भी लाता है।
दही के साथ हल्दी और बेसन लगाएं। अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

अंडा:
अंडा का सफेद हिस्सा स्किन को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है जिससे स्किन की समस्याएं कम हो जाती हैं। साथ ही अंडा स्किन के पोर्स तक जाकर गंदगी को साफ करता है।
अंडे के सफेद हिस्से को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। अब इसे अच्छी तरह गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके अपने चेहरे में फर्क नजर आने लगेगा।

नींबू:
नींबू एसिडिक होता है जो स्किन की गंदगी को साफ करता है और पोर्स में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नष्ट कर देता है। इस प्रकार स्किन हेल्दी रहती है।
बेसन में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद अच्छी तरह धो लें।

(और Lifestyle News पढ़ें)