Kajol skin glowing secret: हर कोई ग्लोइंग स्किन की चाह रखता है चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। काजोल भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए वह कई प्रकार के प्रयास करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया कि अपनी स्किन को लेकर वह किसी प्रकार की भी लापरवाही नहीं बरतती हैं बल्कि हर मुमकिन प्रयास करती हैं जिससे त्वचा संबंधित कोई समस्या नहीं हो। जैसा कि आप सभी देखते हैं कि इतनी उम्र होने के बावजूद काजोल की स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण नहीं दिखते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त होने के बावजूद काजोल अपनी स्किन का बेहतरीन तरीके से ध्यान रखती हैं।

– मेकअप को हमेशा अच्छी तरह साफ करती हैं। मेकअप साफ करने के लिए क्लीजिंग क्रीम का इस्तेमाल करती हैं और फिर चेहरे की नमी बरकरार रहे इसलिए मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करती हैं।

– काजोल का कहना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी होता है। इसलिए वह रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पीती हैं।

पानी के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
1. शरीर को डिटॉक्स करता है।
2. सिरदर्द को कम करता है।
3. थकावट दूर करने में मदद करता है।
4. पेट संबंधित समस्याओं को दूर करता है।
5. वजन को नियंत्रित रखता है।

– काजोल रोजाना दिन में कम से कम 2 बार चेहरा धोती हैं। साथ ही बाहर जानें से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना नहीं भूलती हैं।

चेहरा धोने से होने वाले लाभ:
1. स्किन में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करता है।
2. झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
3. सूरज की किरणों के कारण स्किन पर होने वाली जलन को कम करता है।
4. स्किन को डिटॉक्स करता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)