शरीर पर मौजूद अनचाहे बाल आपकी सुंदरता और आकर्षण को कम कर देते हैं। खासकर अगर यह आपके चेहरे पर हो तो। अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग कई तरह के चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। पार्लर जाकर अनचाहे बाल हटाने से बेहतर है कि इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें। घर में भी आसानी से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। घर में मौजूद चीनी की मदद से भी शरीर से अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। चीनी से वैक्स बनाकर घर पर ही आप वैक्सिंग कर सकते हैं। इस प्रोसेस को शुगरिंग कहते हैं, जिसमें चीनी से वैक्स बनाई जाती है। तो आइए आपको शुगरिंग के बारे में बताते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें इस बारे में बताते हैं।
शुगरिंग क्या है:
शुगरिंग को शुगर वैक्स कहते हैं। शरीर से बाल हटाने के लिए यह एक प्राकृतिक और आसान तरीका है। इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी मिलाकर वैक्स बनाई जाती है। जो त्वचा से प्रभावी रुप से अनचाहे बाल हटाते हैं।
चीनी से बाल हटाने के लिए सामग्री:
1 नींबू
आधा कप चीनी
आधा कप पानी
बाल हटाने का तरीके:
इसका इस्तेमाल करने के लिए चीनी और नींबू करस निचोड़ लें। अब इसमें पानी मिलाकर ब्लेंड करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एक स्टिकी पेस्ट ना बन जाए। कुछ मिनटों के लिए इस पेस्ट को रख दें। अब स्पैटुला(एक स्टिक) की मदद से इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। इसके बाद थोड़े पेस्ट को बालों की ग्रोथ के विपरीत तरफ लगाएं। अब पेस्ट को सूखने दें। इसे ज्यादा ना सुखाएं कि यह कठोर हो जाए। सूखने के बाद इसे बालों की ग्रोथ की दिशा में हटाएं।
शुगरिंग के फायदे:
चीनी से बनी वैक्स के कई फायदे होते हैं। जो त्वचा से अनचाहे बाल हटाने के साथ त्वचा में निखार लाते हैं।
यह प्राकृतिक होती है जिससे आप पैसे बचा सकते हैं।
इससे जलने और रैशेज का खतरा नहीं होता है।
इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
चीनी की वैक्स से बाल हटाने के लिए आपको स्ट्रिप्स की जरुरत नहीं होती है साथ ही इससे दर्द भी नहीं होता है।