Karwa chauth 2019 beauty tips: करवा चौथ शादी-शुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र और खुशहाल गृहस्त जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और चांद देखने के बाद खत्म होता है। करवा चौथ के दिन शाम को पूरे शिव परिवार की पूजा की जाती है। इस दिन हर महिलाएं तैयार होती हैं और मेकअप करती हूं। इसके लिए वह बहुत पहले से ही तैयारी करती हैं। अगर आप इस करवा चौथ नेचुरल तरीके से खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स का पालन करें।

– रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन में ग्लो लाता है। इसके अलावा पानी स्किन पर होने वाले मुंहासों को भी कम करने में मदद करता है।

– जिन महिलाओं को मसालेदार और तैलीय खाना पसंद है वो करवा चौथ तक इसे बंद कर दें। तैलीय और मसालेदार खाने से पिंपल्स और मुंहासें हो जाते हैं। इसके बजाय आप उबले और हेल्दी खाना खाएं।

– रोजाना चेहरे को रात में सोने से पहले वॉश, क्लिंज और मॉइश्चराइज करें। ऐसा करने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। फेस को क्लिंज करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन को हेल्दी रखते हैं।

– स्किन के साथ आप अपने बालों का भी ख्याल रख सकती हैं। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको एक सप्ताह पहले से ही नारियल तेल और ऑलिव ऑयल से मसाज करना शुरु कर देना होगा। इससे आपके बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और बालों का टेक्सचर बेहतर होगा।

– इसके अलावा अपने हाथ और पैर का भी ख्याल रखें। इसके लिए आपको करवा चौथ के एक-दो सप्ताह पहले से ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इससे वो रूखे और बेजान नहीं होंगे।

(और Lifestyle News पढ़ें)