अक्सर लोग चेहरे और बालों की देखभाल के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों की देखभाल को लेकर लापरवाही कर देते हैं। इस वजह से त्वचा रूखी और बेजान होने के साथ-साथ काली भी हो जाती है। अंडरआर्म्स को लेकर लड़कियां अधिक जागरूक रहती हैं। इसलिए वह अंडरआर्म्स की देखभाल करती है। लेकिन कई बार सही तरीके से देखभाल नहीं करने के कारण त्वचा काली पड़ जाती है और इस वजह से लड़कियां स्लिवलेस कपड़ों को पहनने से बचती है। डार्क अंडरआर्म्स होने के कारण कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है। यदि आपके अंडरआर्म्स डार्क हो गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ऐसे आसान उपचार होते हैं जिनका सही तरीके से इस्तेमाल 10 दिन के अंदर अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर देता है।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल में पाया जाने वाला एलोसीन एक टाइरोसिन अवरोधक है, एक एंजाइम जो स्किन पिगमेंटेशन के लिए जिम्मेदार होता है। यह एंजाइम आर्मपिट के कालेपन को कम करने के लिए प्रभावी होता है। एलोवेरा जेल को आर्मपिट पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हर दूसरे दिन एलोवेरा जेल लगाएं।

बादाम का तेल
बादाम में शक्तिशाली फाइटोकेमिकल्स होता है जो डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को कम करता है। बादाम का तेल नेचुरल ब्लिचिंग एजेंट होता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन ई आपकी त्वचा को पुनर्जिवित करता है। बादाम के तेल से अंडरआर्म्स को 5-10 मिनट तक मसाज करें। इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

नींबू का रस
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो एक नेचुरल एक्सफ़ोलिएंट और ब्लीच है। यह एक ब्लिचिंग एजेंट की तरह अंडरआर्म के कालेपन को कम करने के लिए काम करता है। नींबू को 2-3 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रब करें और फिर 10 मिनट छोड़ने के बाद धो लें। इस प्रक्रिया को 3-4 सप्ताह तक दोहराएं।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक मिट्टी है जो त्वचा से अशुद्धियों को अवशोषित करता है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है, जिससे अंडरआर्म्स का रंग हल्का हो जाता है। मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाएं और उसे अंडरआर्म्स पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। सूखने के बाद धो लें।