आंखों को शरीर का सबसे सुंदर और नाजुक हिस्सा माना जाता है। सुंदर और स्वस्थ आंखों से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है। हर कोई चाहता है कि उसके आंख सुंदर दिखें। अगर किसी की आंखें सुंदर नहीं है तो कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप भी अपनी आंखों को सुंदर बना सकते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं, आंखों को सुंदर बनाने के लिए कुछ खास टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी आंखों को सुंदर बना सकते हैं-
बादाम का तेल: आंखों को सुंदर बनाने के लिए आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न होनी की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर आपकी आंखों के नीचे काले निशान पड़ गए हैं तो आपको रात को सोने से पहले बादाम के तेल की मालिश करनी चाहिए। इसको रोज करने से आपकी आंखों के डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे। ऐसा लगातार करने से आपकी आंखें और भी सुंदर और खूबसूरत दिखेंगी।
ककड़ी और खीरा: ककड़ी और खीरे के अंदर पाए जाने वाले पदार्थ त्वचा के रंग को लाइट रखने में मदद करते हैं। इनको छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इन्हें अपनी आंखों पर आधा घंटा लगा रहने दें। इसके बाद ठंड़े पानी से आंखों को धो लें। इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है और आपकी आंखे सुंदर बनती है।
एलोवीरा: एलोवेरा की सूखी पत्तियों में से जैल निकालकर अपनी आंखों के आस पास जैल की मालिश करें। ऐसा लगातार 10 से 15 दिन करने पर आपकी आंखों में चमक बनती हैं और आपकी आंखे और भी सुंदर बन जाएंगी।
शहद: शहद भी हमारी आंखों को सुंदर बनाने में बहुत मदद करता है। शहद को आंखों पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखें। बाद में ठंड़े पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से नमी बनी रहती है और आपकी आंखें सुंदर बनती हैं।
अंडा: अगर आंखों के आस-पास डार्क सर्कल हैं तो शहद में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर आंखों के चारों ओर लगाए और 20 -25 मिनट बाद धो लें। इससे आंखों के आस-पास की त्वचा का रंग साफ हो जाता है।
अन्य उपाय: ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं। इससे हमारी आंखें भी सुंदर होती हैं। इसके इलावा रात को सोने से पहले गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालें। ऐसा रोज करने से आपकी आंखे तरोताजा दिखेंगी। इसमें साथ ही आंखों के लिए खान-पान का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी होता है। आंखों के लिए विटामिन बहुत जरूरी होता है।