शरीर के बाकि अंगों की तरह बालों की भी खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए धूल-मिट्टी, गंदगी से बचाना जरुरी होता है। अगर बालों का ध्यान ना रखा जाए तो यह बेजान दिखने लगते हैं। बालों का शुष्क होना, बेजान या दो मुंहें बालों जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं जिन्हें कुछ हेयर मास्क की मदद से ठीक किया जा सकता है। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए इन हेयर मास्क को घर पर ही बनाया जा सकता है। तो आइए आपको इन हेयर मास्क के बारे में बताते हैं जिन्हें घर पर ही लगाकर बालों को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
उलझें बालों के लिए:
बालों के उलझे होने के पीछे का कारण बालों में मॉइश्चर की कमी की वजह से होता है। इस मास्क को लगाने के लिए 1 केला मैश करके, 2 चम्मच दही और 1चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को उलझें बालों पर और स्कैल्प पर लगाएं। जब सारे बालों पर यह हेयर मास्क लग जाए तो शॉवर कैप पहन लें। 30-45 मिनट तक इसे लगे रहने दें उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।
दो मुंहें बालों के लिए:
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 4-5 कैप्सूल फिश ऑयल, 2 चम्मच नारियल का तेल और 4-5 बूंदे लैवेंडर ऑयल की मिलाकर इसे गरम कर लें। तेल को थोड़ा ठंडा होने दे उसके बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाएं ध्यान रह कि यह मिश्रण स्कैल्प पर ना लगाएं। इसे 40 मिनट तक लगे रहने दें उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।
डैंड्रफ के लिए:
डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प पर खुजली होने लगती है जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। इसके लिए 4 चम्मच एलोवेरा जेल और 2-3 बूंदे एसेंशियल ऑयल मिलाकर इसे जड़ों और टिप्स पर लगाएं। जब हेयर मास्क लग जाए तो इसे 30 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
बाल झड़ने पर:
बालों के झड़ने के पीछे का कारण उसमें पोषण की कमी होता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए 1 अंडे की जर्दी, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल और 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इस मास्क को 1 घंटे तक लगे रहने दें उसके बाद शैम्पू और गुनगुने पानी से बालों को धो लें।