Dry Skin in Winter Months, Cure, Prevention, Remedy: सर्दी में लोगों में अक्सर ड्राई स्किन की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन कई लोग इसके पीछे का कारण नहीं समझ पाते हैं जिसके कारण उन्हें त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना कर पड़ जाता है। त्वचा को मॉइश्चराइज रखना और जल्द से जल्द शुष्क त्वचा का इलाज करना महत्वपूर्ण होता है। यदि ड्राई स्किन का सही इलाज नहीं किया जाता है तो रेड पैच, ब्लीडिंग या फिर बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। लालिमा, सूजन या पस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को संदेह है कि उनकी त्वचा संक्रमित हो गई है, तो उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

नहाने के बाद नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाना रूखी त्वचा को रोकने में मदद करता है। लोग रूखी त्वचा को उन चीजों से भी रोक सकते हैं जो सूखापन या जलन को बढ़ाते हैं, जिनमें शामिल हैं:

– स्किन को स्क्रैच करना।
– अत्यधिक एयर कंडीशनिंग में रहना।
– शेविंग जेल के बिना रेजर का इस्तेमाल करना।
– अधिक नहाना।
– जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से नहाना।
– एल्कोहल वाले लोशन का इस्तेमाल करना।
– डिटरजेंट के संपर्क में अधिक रहना।

सर्दियों में इन उपायों की मदद से आप रूखी त्वचा से बच सकते हैं-

1. एलोवेरा: 2003 के एक अध्ययन के अनुसार, एलोवेरा जेल रूखी त्वचा से राहत प्रदान करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों के हाथ या पैर रूखे हो जाते हैं वह एलोवेरा जेल लगा सकते हैं और प्रभावित क्षेत्र को जुर्राब या दस्ताने से कवर कर सकते हैं।

2. पेट्रोलियम जेली: पेट्रोलियम जेली, जिसे मिनरल ऑयल के रूप में भी जाना जाता है, का उपयोग वर्षों से मॉइश्चराइजर के रूप में किया जाता रहा है। यह स्किन को रूखा और बेजान होने से बचाने में मदद करता है।

3. शहद: शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन के लिए हीलिंग या एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण की तरह काम करता है। इस प्रकार शहद रूखी त्वचा के लिए एक बेहतर और प्रभावी उपाय होता है।

4. नारियल तेल: एक और प्राकृतिक तेल जो रूखी त्वचा के इलाज के लिए अच्छा काम करता है वह है नारियल का तेल। 2014 के एक अध्ययन स्रोत ने पाया कि नारियल तेल शुष्क त्वचा के उपचार के लिए पेट्रोलियम जेली के समान सुरक्षित और प्रभावी है। यह त्वचा की हाईड्रशन में काफी सुधार करने और त्वचा की सतह पर लिपिड (वसा) की संख्या में वृद्धि करने के लिए पाया गया था।

(और Lifestyle News पढ़ें)