मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का हर कोई दिवाना है। वह काफी फिटने स फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वर्कआउट और योग की वीडियोज शेयर करते रहती हैं। उनकी वीडियोज देखकर उनके फैन्स भी काफी मोटिवेट होते हैं। लेकिन मलाइका जितनी फिटनेस फ्रीक हैं उतनी ही अपनी स्किन को मेकअप को लेकर भी कन्सर्न हैं। हालही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकअप करते हुए वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि मेकअप का सबसे अहम हिस्सा आइब्रो होता है।
मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेकअप करते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान आइब्रो पर देना चाहिए क्योंकि वह आपके लुक को काफी बोल्ड बना देता है। इसके अलावा कई मेकअप एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि मेकअप करते वक्त आपको सबसे अधिक अपने आइब्रो पर ध्यान देना चाहिए। आजकल ट्रेंड में भी आइब्रो को हाईलाइट करना ही बेहतर माना जा रहा है। लड़कियां या महिलाएं ज्यादातर पतले आइब्रो से अधिक ब्रॉड आइब्रो पसंद कर रही हैं। लेकिन कई के आइब्रो काफी पतले होते हैं जिसके कारण उनके काफी परेशानी होती है। ऐसे में आप रोजाना नारियल ता इस्तेमाल कर सकती हैं।
आइब्रो के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें:
1. अंगुली कि टिप पर नारिल तेल लें और हल्के हाथों से उसे आइब्रो पर लगाएं।
2. बालों के विकास की दिशा में अपनी आइब्रो के ऊपर तेल को धीरे से फैलाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आइब्रो के ऊपर और नीचे की त्वचा भी ठीक हो जाए।
3. अपनी दूसरी आइब्रो पर दोहराएं।
4. इसे रातभर छोड़ दें और सुबह फेस वॉश करने से पहले इसे पोछ लें।
आइब्रो को घना बनाने के लिए आप और भी चीजों की मदद ले सकते हैं-
अरंडी का तेल- एक अध्ययन के अनुसार, कैस्टर ऑयल में रिकिनोइलिक एसिड होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। यह एक प्रभावी और सस्ती मॉइश्चराइज की तरह भी काम करता है।
पेट्रोलियम जेली- अपने आइब्रो के लिए पेट्रोलियम जेली लागू करना आपके आइब्रो को मॉइश्चराइज करने और उन्हें टूटने से बचाने का एक सस्ता तरीका है। इसका उपयोग आपकी आइब्रो को घना करने में मदद करने के लिए भी किया जा सकता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)

