बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का ख्याल रखना और भी आवश्यक हो जाता है। जैसे- जैसे उम्र बढ़ती है उसका प्रभाव साफ तौर पर हमारे शरीर पर दिखने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ भी हर कोई जवां दिखना चाहता है। ऐसे में सारी मेहमत चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को छुपाने के लिए की जाती हैं। इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम, देसी नुस्खे, ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। दरअसल चेहरे पर पड़ी झुर्रियां धीमा मेटाबॉलिज्म, घटता स्टैमिना, बढ़ती बीमारियां ढलती उम्र के लक्षण हैं।
हालांकि उम्र को बढ़ने से तो नहीं रोका जा सकता है लेकिन शरीर पर इसका असर दिखने से आप रोक सकते हैं। नियमित तौर पर एक्सरसाइज को फॉलो करने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से आप बीमारियों की चपेट में भी कम आएंगे और आपका स्टैमिना बढ़ने के साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। आपको शारिरीक तौर पर मजबूत बनने में मदद मिलेगी जिससे की आप अपनी उम्र छुपा पाएंगे।
कंपाउंड मूवमेंट: सेलिब्रिटि फिटनेस इंस्ट्रक्टर दीपेश भट्ट के अनुसार कंपाउंड मूव्स आपके शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह आपको कम समय में बेहतर वर्कआउट करने का मौका देते हैं।
वेट लिफ्टिंग: आमतौर पर महिलाएं वेट लिफ्टिंग को करने से शर्माती हैं। लेकिन अगर आपको अपनी हड्डियां मजबूत करनी हैं तो आपको इसे करना होगा। मेडिकल और फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है कि इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से छुटकारा मिलता है। हालांकि इसे किसी की देखरेख में ही करें।
स्कवाएट्स: स्कवाएट्स का मुख्य उद्देश्य आपकी मांसपेशियां होती हैं। इससे ना केवल कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि आपकी टांगे भी मजबूत बनती हैं। हममे से कई लोग दिन बिना महसूस किए स्कवैट करते हैं। भारी सब्जी के थैले को या बच्चे को पकड़ना स्कवैट का ही एक तरीका है।
योग और टहलने के फायदे: कई शोधों से यह बात साबित हो चुकी है कि टहलने से डिमेंटिया का खतरा एक तिहाई तक कम हो जाता है। यह आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने के साथ ही आपके दिल के स्वास्थ्य को भी सुधारता है। इसके अलावा योगा किसी विशेष अंग पर नहीं बल्कि पूरे शरीर पर समान तौर से काम करता है। इसके विशेषज्ञ बताते हैं कि योगा से आप ज्यादा समय तक युवा दिख सकते हैं। कुछ विशेष आसन को अपनाकर आप चेहरे की झुर्रियों से निजात पा सकते हैं।