आमतौर पर सभी के घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में होता है। अगर आप यह सोच रही हैं कि मस्टर्ड ऑइल केवल खाना बनाने के ही काम आता है, तो आप गलत हैं। इससे आप खाना बना सकते हैं, दांतो को साफ कर सकते हैं, बॉडी मसाज, त्वचा, बालों से जुड़ी अनेक समस्याओं में काम आता है। इस तेल में ऐंटीफंगल और ऐंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है।

अगर आप ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो अपने ब्यूटी प्रॉडक्ट में सरसों का तेल शामिल करें। यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई के अलावा मजबूत बाल चाहने वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके इस्तेमाल से आप आकर्षक लुक भी पा सकते हैं। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार सरसों का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।

स्किन के लिए फायदेमंद: भारतीय रसोई के साथ-साथ सरसों का तेल भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों का भी अहम हिस्सा रहा है। चेहरे को रोजाना सरसों के तेल से 10-15 मिनट मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। सर्दियों के मौसम में त्वचा मुलायम हो जाती है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर: सरसों का तेल ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई से भरपूर होता है और इसी वजह से इसे सबसे सबसे हेल्दी तेलों में से एक माना जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों के चलते हमेशा से आयुर्वेद में इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता रहा है। बता दें कि त्वचा में होने वाली टैनिंग या डार्क स्पॉट को दूर करने के साथ प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग स्किन पाने में सरसों का तेल प्रभावी माना जाता है।

दांत और बालों के लिए फायदेमंद: सरसों के तेल के साथ थोड़े नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलने से दांत को मजबूत और चमकदार बनाता है। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है।