Beat the heat tips: इन दिनों पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। लू और डिहाइड्रेशन इसकी सबसे आम वजह है। दरअसल, गर्मियों में शरीर को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में पानी की कमी न सिर्फ स्किन को प्रभावित करती है बल्कि, ये लो बीपी, पेट से जुड़ी बीमारियों और यहां तक कि सिर दर्द जैसी समस्याओं का भी कारण बनती है। इन्हीं तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar ने तीन टिप्स दिए हैं जो कि गर्मियों में आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकती है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Rujuta Diwekar ने दिया गर्मी से बचने के 3 उपाय

नहाने के पानी में भिगोए नीम की पत्तियां

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को मिलाकर, इस पानी से नहाना गर्मियों की कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, नीम एंटीबैक्टीरियल होता है। ये न सिर्फ गर्मियों में घमौरियों से बचाता है बल्कि, ये बालों मे डैंड्रफ और चेहरे पर ब्लैक हेड्स की समस्याओं को रोक सकता है। तो नहाने के कुछ घंटे पहने पानी में नीम की पत्तियों को भिगोकर रख दें।

लंच में ले दही और छाछ

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के टिप्स कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। क्योंकि छाछ पाचन क्रिया को तेज करता है तो दही पेट को ठंडा करता है। जब आप लंच के बाद इन्हें लेते हैं तो ये आपको खाने के बाद मीठे की क्रेविंग से बचाता है। इसके अलावा ये दोपहर में होने वाली सुस्ती से भी बचाता है। तो अब से दोपहर में लंच में दही या छाछ का सेवन जरूर करें।

खस का पानी पिएं

गर्मियों में खस का पानी पीना कई बीमारियों से बचा सकता है। खस का पानी पेट को ठंडा करता है और डाइजेशन को तेज करता है। इसके अलावा येमुंह से दुर्गंध आने की समस्या (bad breath problem) को रोकने में मददगार है। तो इस गर्मी में आप खस से शरबत बनाकर इसे पी सकते हैं। ये पेट को ठंडा करने के साथ, शरीर में अकड़न समेत कई समस्याओं से बचाने में मददगार है। इस तरह गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए आप सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar के ये टिप्स को अपना सकते हैं।