Basant Panchami 2026 Rangoli Designs: बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है।
इस खास दिन जगह-जगह पूजा स्थलों को सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। ऐसे में आप भी इस विशेष अवसर पर रंग-बिरंगी और कलात्मक रंगोलियों से पूजा स्थल को सजा सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ट्रैंडी रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने घर के मेन गेट या फिर आंगन में भी बना सकते हैं।
मां सरस्वती की आकृति वाली रंगोली
बसंत पंचमी के मौके पर आप मां सरस्वती की आकृति वाली रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं। इस डिजाइन में कमल पर विराजमान मां सरस्वती, वीणा और हंस के साथ दिखाई दे रही है।
हंस और कमल रंगोली
आप हंस और कमल रंगोली डिजाइन को भी आसानी से बना सकते हैं। नीले, सफेद और गुलाबी रंग इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। पारंपरिक लुक पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन बसंत पंचमी पर शानदार ऑप्शन है।
मोर और वीणा थीम रंगोली
इस रंगोली में रंग-बिरंगे मोर पंखों के साथ वीणा को बनाया गया है। चमकीले रंग और कलात्मक पैटर्न इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।
वीणा और पुस्तक वाली रंगोली
सरस्वती पूजा के दिन आप वीणा और पुस्तक वाली रंगोली को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह रंगोली ज्ञान और संगीत का सुंदर प्रतीक को दर्शा रही है। इसमें मां सरस्वती की प्रिय वीणा, खुली पुस्तक, स्वस्तिक और ओम चिन्ह भी आसानी से बना सकते हैं।
