बारिश का मौसम सेहत के लिहाज से थोड़ा नाजुक होता है। इस मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। कभी पेट दर्द करने लगता है तो कभी उल्टी-दस्त लग जाते हैं। इस मौसम में लोगों को अपनी डाइट का बेहद ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आप जैसा खाएंगे उसका सीधा असर आपकी सेहत पर दिखाई देने लगेगा। यूं तो करेला सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
बहुत सारे लोग इसका जूस पीते हैं। किसी को इसकी सब्जी खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आपको बारिश के मौसम में करेले के साथ कुछ चीजों को खाने से हमें परहेज करना चाहिए। इन चीजों का करेले के साथ मिश्रण या कॉम्बिनेशन सेहत पर जहर की तरह बुरा असर कर सकता है।
दही
गर्मियों में दही पेट को राहत देता है। कोई मठ्ठा पीना पसंद करता है तो कोई लस्सी। दही से न जाने कितने तरह के रायते भी बनते हैं। लेकिन खाने की थाली में कभी भी आपको दही और करेला साथ नहीं खाना है। इससे आपको किसी भी तरह का त्वचा रोग हो सकता है।
आम
इन दिनों बाजार में कई तरह के आम की वैराइटी धड़ल्ले से बिक रही है। लोगों को आम का स्वाद बेहद पसंद आता है। कई लोगों की आदत होती है वो खाने के साथ आम लेकर बैठ जाते हैं। लेकिन आपको कभी भी भूलकर करेले की सब्जी के साथ आम नहीं खाना है। इतना ही नहीं अगर आपने करेले का जूस पीया है तो भी आम या आम का जूस नहीं पीना चाहिए।
दूध
करेले और दूध का सेवन भी सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे आपके पेट में कब्ज हो सकती है। जलन या अपच जैसी स्थिति हो सकती है। इसलिए दूध और करेले को खाने में अंतराल रखना चाहिए।
भिंडी
भिंडी की सब्जी और करेले की सब्जी भी कभी साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये सेहत के लिए सही नहीं है। बारिश के दिनों में करेले के साथ साथ आपको भिंडी की सब्जी नहीं खानी चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।