Orange saree: सावन आने के साथ त्योहार का एक खास मौसम शुरू हो जाएगा। ये पूरा मौसम ही महिलाओं के लिए खास होता है। महिलाएं तरह-तरह की रंग बिरंगी साड़ियां पहनती हैं और इनमें अलग से खूबसूरत नजर आती हैं। पर इस बार सावन में आप ग्रीन कलर की जगह ऑरेंज कलर की साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट में ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं। तो आइए आज जानते ऑरेंज कलर में आप किन साड़ियों को पहन सकती हैं और ये क्यों खास हैं। साथ ही हर साड़ी का अपना टैक्सचर है जो कि आपको लूक को अलग ही बना सकता है।

त्योहारों में ट्राई करें ये 4 Orange saree

बांधनी साड़ी डिजाइन-bandhani saree

बांधनी में जब आप ऑरेंज कलर की साड़ी लेंगी तो इसमें कई अन्य रंगों का कंट्रास्ट भी आ सकता है। बांधनी में कपड़ों को बांधकर, धागों की रंगाई होती है। इसके अलावा इसमें बंधेज का काम इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इन साड़ियों की रंगत देखकर ही आपका मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा आप इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन्स में ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

लहरिया साड़ी-lahariya saree

लहरिया साड़ियां पारंपरिक रूप से भारतीय त्योहारों के दौरान अपने चमकीले रंगों के लिए पहनी जाती हैं, जो खुशी और उत्सव का प्रतीक हैं। विशिष्ट लहर जैसा पैटर्न शुभ माना जाता है, जबकि हल्के कपड़े और आसानी से लपेटने वाली शैली उन्हें उत्सव के दौरान लंबे समय तक पहनने के लिए आरामदायक बनाती हैं। इसमें आप ऑरेंज कलर की लहरिया साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।

पैठणी साड़ी-Paithani silk saree

एक शुद्ध और असली पैठणी साड़ी की पहचान करने के लिए आपको पल्लू के पीछे की तरफ देखना चाहिए। ये हथकरघा साड़ी पीछे की तरफ ढीले धागे से बुनी होती है। इसमें आप कई खास रंगों का चुनाव कर सकती हैं पर ऑरेंज कलर में बेहद अलग और खास नजर आती है। इसमें आप पल्लू पर अलग-अलग डिजाइन्स का भी चुनाव कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी-banarasi saree

बनारसी सिल्क साड़ी ऑरेंज कलर में बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। इसमें कई अन्य रंगों का भी इस्तेमाल होता है। इसके पल्लू पर फूल और पत्तियां बनी होती हैं तो कई बार इसमें ग्लोडल थ्रेड का काम होता है। इसके अलावा भी आप ब्लाउज में इनके साथ कई रंगों का चुनाव कर सकती हैं। तो इस बार त्योहारों में आप ऑरेंज कलर की इन साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।